Sunday, 4 October 2026
अभी का दौर

पाकिस्तान से जुड़े है कन्हैया लाल के हत्यारों के तार  

देश विदेश
पाकिस्तान से जुड़े है कन्हैया लाल के हत्यारों के तार  

राजस्थान के उदयपुर में हुई एक टेलर की नृशंस हत्या ने सभी को चौंका दिया है. टेलर की हत्या के बाद हत्यारों ने ऑनलाइन वीडियो भी शेयर किया. इसमें वे कह रहे हैं कि उन्होंने इस्लाम का बदला लेने के लिए ये कदम उठाया, टेलर की दिनदहाड़े हत्या के बाद हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं.

kanhaiya का सिर कलम होते ही औवेसी ने लगवाये इंसाफ जिंदाबाद, कत्ल मुर्दाबाद के नारे, देखें VIDEO 

पुलिस ने दोनों आरोपियों मोहम्मद रियाज और गोस मोहम्मद को राजसमंद के भीम इलाके से अरेस्ट कर लिया है, घटना की जांच के लिए SIT का गठन किया गया है,  दावा किया जा रहा है कि इन दोनों आरोपियों के तार पाकिस्तान के दावत-ए-इस्लामी संगठन से जुड़े हुए है, 

बताया जा रहा है कि टेलर कन्हैयालाल ने 15 जून को पुलिस को पत्र लिखकर बताया था कि 5-6 दिन पहले मोबाइल पर इंटरनेट के जरिए उनके बेटे से गेम खेलते वक्त आपत्तिजनक पोस्ट हो गई थी. लेकिन दो दिन बाद कुछ लोग उनके दुकान पर आए और मोबाइल से आपत्तिजनक पोस्ट के बारे में जानकारी दी. इसके बाद मैंने पोस्ट डिलीट कर दी, 


अपनी हत्या की आशंका जताई थी और सुरक्षा मांगी थी. पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई. ऐसे में अब पुलिस पर भी सवाल उठ रहे हैं. अगर पुलिस ने समय रहते कार्रवाई की होती, तो यह घटना न होती…