Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

महिला के कपड़े फाड़ कर बनाया अर्धनग्न वाला वीडियो, पति के अफेयर से थी परेशान

आपणो राजस्थान
महिला के कपड़े फाड़ कर बनाया अर्धनग्न वाला वीडियो, पति के अफेयर से थी परेशान

राजस्थान में एक बार फिर शर्मसार करनी वाली घटना देखने को मिल रही है और इस घटना में एक महिला ही दूसरी महिला का अर्धनग्न का वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया। यह घटना उदयपुर की बताई जा रही है जिसमें एक महिला ने पति के अवैध संबंधों के शक में दूसरी महिला के साथ मारपीट कर उसको अर्धनग्न कर दिया। इसके बाद महिला का वीडियो भी बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

डबोक क्षेत्र के एक महिला दिहाड़ी मजदूरी करके अपने घर लौट रही थी तो उसे ठेकेदार मोहन गमेती की पत्नी कैलाशी और एक अन्य महिला ने उसे जंगल में ले गयी। इसके बाद दोनों महिलाओं ने उस एकेली महिला के साथ मारपीट करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए। आरोपी महिलाओं ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

​​​​​​​

एक आरोपी महिला पीड़िता को अपने पति के साथ नाजायज सम्बन्ध बनाने को लेकर बात कहती हुई गालियां दे रही है। मारपीट के दौरान पीड़िता उनके मांफी मांगती रही लेकिन लेकिन महिलाओं को उस पर दया नहीं। यह घटना 3 दिन पुरानी बताई जा रही है जिसमें एक महिला ही दूसरी महिला की इज्जत सबके सामने निलाम कर दी।