अग्निपथ योजना का विरोध थमता नहीं दिख रहा है. सड़कों पर हिंसक प्रदर्शन के बाद अब सुप्रीम कोर्ट में भी अग्निपथ के खिलाफ तीसरी याचिका दाखिल हो चुकी है, NSA अजीत डोभाल ने भी कह दिया है अग्निपथ योजना वापस नहीं होगी, वहीं इसके बावजूद संयुक्त किसान मोर्चा का 24 जून को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का ऐलान, एक बार फिर सरकार की मुश्किले खड़े करने वाला है, ये वही किसान के है जिनके कई महीनों के प्रदर्शन से परेशान पीएम मोदी को भी कृषि कानून वापस लेने पड़ गए थे,
Agneepath के विरोध में सड़को पर उमडेगा किसान मोर्चे का सैलाब!
अब संयुक्त किसान मोर्चा ने अग्निपथ योजना के खिलाफ भी जबरदस्त मोर्चा खोल दिया है, संगठन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने 24 जून को देश के तमाम जिला मुख्यालय पर जबदस्त प्रदर्शन का ऐलान किया है, राकेश
संयुक्त किसान मोर्चा का 24 जून को अग्निपथ योजना के खिलाफ देशभर में जिला-तहसील मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन। SKM कॉर्डिनेशन कमेटी का करनाल में फैसला। युवा-नागरिक संगठनों-पार्टियों से जुटने की अपील। भाकियू 30 के प्रदर्शन के बजाय 24 के फैसले में ही शामिल।
24 जून को एयरफोर्स की भर्तियां भी निकलने वाली है, ऐसे में देखना ये होगा कि देश का युवा इन किसान संगठनों के साथ मिलकर प्रदर्शन करता है या फिर अग्निवीर बनने का रास्ता चुनता है। वहीं आपको बतां दे कि सेना ने सख्त लहजे में ये पहले ही कह दिया है कि जिनका भी नाम हिंसा तोड़फोड़ आगजनी में आएगा वो सेना में कभी भर्ती नहीं हो पाएगा।
