पिछले 5 दिन से लखनऊ कांग्रेस के पदाधिकारियों ने हमारे साथ अच्छा बर्ताव तक नहीं किया है और प्रियंका जी से मिलाने के बजाय हमें यहां से हटाने का प्रयास कर रहे हैं। उपेन ने साफ शब्दों में कहा कि हमें परेशान किया गया या हमें प्रियंका जी से नहीं मिलवाया गया तो हम आत्महत्या कर लेंगे इसकी जिम्मेदार कांग्रेस सरकार होगी। रीट भर्ती में पद बढ़ाने को लेकर राजस्थान के कई विधायकों ने सीएम गहलोत को पत्र भी लिखा है।
रीट में हुई देरी
कांग्रेस सरकार में अभी तक एक बार भी रीट भर्ती का आयोजन नहीं हुआ है और रीट भर्ती 2021 काफी समय बाद हुई है। इसी वजह से इस भर्ती में पद 50 हजार करने की मांग उठ रही है। अगर कांग्रेस सरकार रोजगारों की मांग पूरी करती है तो उनके लिये 2023 का चुनाव जीतना थोड़ा आसान हो जाएगा।
बेरोजगारों की प्रमुख मांगें
रीट शिक्षक भर्ती 2021 में पद 31000 से बढ़ाकर 50000 किये जाएरीट शिक्षक भर्ती 2021 में 5000 पदों पर विशेष शिक्षकों के पद निकाले जाएप्रतियोगी परीक्षा में नकल करने वालों पर गैर जमानती कानून बनायेबाहरी राज्यों का कोटा कम किया जाएप्रतियोगी भर्ती परीक्षाओं में अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र गृह जिले में दिया जाये
