Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

कांग्रेस में फिर मचा घमासान, मनीष तिवारी ने हरीश रावत पर कसा तंज 

चुनाव 2023
कांग्रेस में फिर मचा घमासान, मनीष तिवारी ने हरीश रावत पर कसा तंज 

कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेताओं में इन दिनों जबरदस्त घमासान मचा हुआ है और पार्टी के बड़े नेता एक दूसरे पर तंज कसने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है। हाल ही में उत्‍तराखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री हरीश रावत ने अपनी नाराजगी को जाहिर करते हुए ट्विटर पर लिखा #चुनाव_रूपी_समुद्र है न अजीब सी बात, चुनाव रूपी समुद्र को तैरना है, सहयोग के लिए संगठन का ढांचा अधिकांश स्थानों पर सहयोग का हाथ आगे बढ़ाने के बजाय या तो मुंह फेर करके खड़ा हो जा रहा है या नकारात्मक भूमिका निभा रहा है। जिस समुद्र में तैरना है।

लुधियाना जिला अदालत परिसर में हुआ विस्फोट, 2 की मौत 6 घायल

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से हरीश रावत के इस ट्वीट से कांग्रेस को हिला कर रख दिया है। रावत कांग्रेस के सबसे भरोसेमंद नेताओं में से एक है। रावत की नारजगी की वजह पार्टी उन्हें मुख्यमंत्री का चेहरा बनाने पर सहमत नहीं है। रावत के इस बयान के बाद रावत सहित सभी दिग्‍गज कांग्रेसी नेताओं को पार्टी ने दिल्‍ली तलब किया है।

रावत को लेकर उनकी ही पार्टी के सबसे बड़े नेता मनीष तिवारी ने तंज कसते हुए ट्वीट किया है। पहले असम, फिर पंजाब, अब उत्तराखंड...भोग पूरा ही पाऊं गे, कसर न रह जावे कोई'। तिवारी उन 23 नेताओं में शामिल जिन्होंने पार्टी के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए एक पत्र लिखा था। तिवारी ने पंजाब विवाद पर भी नवजोत सिद्धू पर निशाने साधा था।


रावत पर तंज कसने में पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह पीछे नहीं रहे और उन्‍होंने अपने ट्वीट में लिखा- आप जो बोएंगे वही काटेंगे कहते हुए भविष्य की कोशिशों के लिए शुभकामनाएं दी है। कांग्रेस में कुछ भी अच्छा नहीं हो रहा है पहले पंजाब, असम, गोवा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और अब उत्तराखण्ड में भी घमासान मच गया है।