Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

नहाने के बाद सिंदूर लगाने और बाथरूम में खाली बाल्टी रखने से होगी बर्बादी

धर्म
नहाने के बाद सिंदूर लगाने और बाथरूम में खाली बाल्टी रखने से होगी बर्बादी

वास्तु शास्त्र का सभी के जीवन में बहुत बड़ा योगदान होता है और इसी वजह से सभी लोग वास्तु के अनुसान अपना जीवन व्यापन करते है। लेकिन कई लोग ऐसा नहीं करते है और ऐसा करने से उनके जीवन में नकारात्मकता आती है और बर्बादी होनी शुरू हो जाती है। यदि आप घर के काम भी वास्तु के अनुसार करेंगे तो आपको सफलता मिलनी शुरू हो जाएगी। लेकिन वास्तु से जुड़ी एक छोटी सी गलती भी आपको भारी पड़ सकती है।

पत्थरबाजों पर चला Baba Ka Bulldozer तो याद आई 7 पुश्तें!

1. कई लोग बाथरूम की सफाई नहीं करते है इस वजह से बहुत गंदगी होती है। कई लोग कपड़े धोने के बाद बाल्टी में गंदा पानी यूं ही छोड़ देते हैं जो वास्तु के अनुसार सही नहीं है। अगर आप भी ऐसा कर रहे हैं तो आज ही अपनी इस आदत को बदल ले।

2. नहाने के बाद आपको नेल कटर, ब्लेड या रेजर जैसे उपकरणों का इस्तेमाल नहीं करना होगा। अगर ऐसा कर रहे है तो आप पर शनि देव का प्रकोप हो सकता है।


3. घर के बाथरूम खाली बाल्टी रखने से भी आपकी किस्मत खराब हो सकती है। आपको वास्तु के अनुसार, बाथरूम में बाल्टी या टब को हमेशा पानी से भरकर रखना होगा ताकि आपके पास पैसों की आवक बनी रहे।

4. शादी के बाद महिलाओं को नहाने के तुरंत बाद मांग में सिंदूर नहीं भरना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से उनके जीवन में कई परेशानियां आनी शुरू हो जाती है। कई बार घर की सुख-शांति बिगड़ सकती है।