खंडित मूर्तियां- आपके घर के मन्दिर को अच्छे से साफ करें और उसके अंदर लगी मुर्तियों की सफाई करें। अगर कोई मुर्ति या भगवान का पोस्टर फटा हुआ है तो उसे बिना देर किये हुए हटा दें। फटी या खंडित मूर्तियां घर को कंगाल बनाती है और अशुभ मानी जाती है।
बंद घड़ी- हम सब के जीवन में समय का बड़ा महत्व होता है और हम अपने जीवन का प्रत्येक काम समय को देखकर ही करते हैं। अगर आपके घर या कार्यालय में कोई घड़ी बंद पड़ी है या खराब है तो उसे चालू करें अगर नहीं होती है तो उसे घर से बाहर फेक दें। क्योंकि आपको समय बतानी वाली घड़ी ही बंद पड़ी है तो आपका समय कैसे सही हो सकता है।
टूटा कांच-हम सब के घरों के कांच होता है और हम उसके सामने जाकर अपने आप को देखते है। लेकिन कई बार कांच टूट जाता है और हम उसका इस्तेमाल करते है लेकिन ऐसा करने से आपको नुकसान होता है। क्योंकि वास्तु के अनुसार टूआ कांच आपके भाग्य को भी तोड़ देता है इसलिए नये साल के आने से पहले टूटे कांच को बाहर निकाल दें।
