आज के समय में हर किसी को पैसों की बहुत ज्यादा आवश्कता होती है लेकिन पैसों की समस्या उनके जीवन से कभी दूर नहीं होती है। लेकिन हिंदू धर्म में कई प्रकार की मान्यताएं बनी हुई है कि अगर आपके साथ कुछ या बुरा होगा तो उसके संकेत पहले ही मिल जाते है। कई लोगों इन संकेतों के बारे में पता होता है लेकिन कई लोगों को इसके बारे में जानकारी नहीं होती है और इसी वजह से उनको पैसों की कमी से परेशान होना पड़ता है।
Jail से निकलते ही भावुक हुए Azam Khan और निकले आंसू!
धन की मां लक्ष्मी को माना जाता है और जिस पर भी मां की कृपा हो जाए तो उसको अमीर बनने में ज्याद समय नहीं लगेगा। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए लोग घर में तरह-तरह के उपाय भी करते रहते हैं लेकिन जिस घर पर मां लक्ष्मी की कृपा रहती है वहां कुछ शुभ संकेत भी दिखाई देते है।
1. यदि घर से निकलते ही आपको रस्ते में पानी से भरा बर्तन दिख जाएं तो इसका मतलब है कि आपको आर्थिक लाभ होने वाला है। यह घर में पैसा आने का संकेत भी हो सकता है।
2. घर के आंगन में अगर कोई पक्षी घोसला बनाने लग जाता है तो यह शुभ संकेत माना जाता है। लेकिन अगर आप उस घोसले को हटा देते है तो आपको बड़ा नुकसान हो सकता है।
3. यदि घर में एक साथ 5 छिपकलियां इकट्ठी दिखाई दें तो इसे भी शुभ संकेत माना जाता है। दिवाली के दिन या अक्षय तृतीय को काले रंग की छिपकलियां दिखाई दें यह बहुत अच्छा माना जाता है।
4. यदि दाईं हथेली पर लगातार खुजली होती रहे तो समझ लेना चाहिए की मोटी रकम आपके पास आने वाली है। यदि सुबह उठते ही शंख की या मोर की मधुर आवाज सुनाई दे तो ये संकेत घर में लक्ष्मी आने का है।
5. यदि आप घर से निकलते है तो आपको रस्ते में पैसे मिल जाए तो यह आर्थिक लाभ होने का संकेत है। आपको इस पैसों का खर्च नहीं करना चाहिए और अपने मंदिर में रखना चाहिए।
