Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

Election Results 2022: 5 राज्यों में शुरू हुई मतगणना

रेसिपी
Election Results 2022: 5 राज्यों में शुरू हुई मतगणना

उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों के चुनावी नतीजे आने शुरू हो गए है और शुरूआती रूझान में एग्जिट पोल के नतीजे सही साबित होते नहीं दिख रहे है। आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गयी है शुरुआत में बैलेट पेपर्स की गिनती होगी जिसके बाद ईवीएम खोले जाएंगे।  एग्जिट पोल में यूपी, उत्तराखंड और मणिपुर में बीजेपी की वापसी का अनुमान है तो पंजाब में आप की सरकार बनती दिख रही है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा में कुल 403 विधानसभा सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए सभी दलों को 200 सीटों का जादूई आंकड़ा छूना है।  2017 में एनडीए ने 325 सीटें जीतकर सरकार बनायी ​थी लेकिन इस बार उनके सामने सरकार बनाने की बड़ी चुनौती होगी तो सपा को इन नतीजों से बड़ी उम्मीद है। 

70 सीटों वाली उत्तराखंड विधानसभा में सरकार बनाने के लिए 35 सीटों पर जीत हासिल करना जरूरी है। 2017 में बीजेपी ने 57 सीट जीतकर सरकार बनाई थी लेकिन इस बार उनके सामने सरकार बनाने की बड़ी चुनौती होगी।

117 सीटों वाले पंजाब में सरकार बनाने के लिए 60 सीटों पर जीत हासिल करनी होगी। लेकिन इस बार आप की पंजाब में धमाकेदार जीत के संकेत मिल रहे है जो कांग्रेस के लिए बहुत बड़ा झटका हो सकता है।​​​​​​​

60 सीटों वाले मणिपुर में सरकार बनाने के लिए 30 सीटों पर जीत की जरूरत है और इस बार भी बीजेपी सरकार बनाने की तरफ बढ़ रही है। 2017 में बीजेपी ने एनपीपी, एलजेपी और निर्दलीय विधायकों के समर्थन से सरकार बनाई थी।

40 सीटों वाले गोवा में सरकार बनाने के लिए 20 सीटों पर जीत की आवश्यकता है। लेकिन 2017 की तरह इस बार गोवा में जबरदस्त जोड़ तौड़ देखने को मिल सकता है।