भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की सीरीज का दूसरा मैच जोहान्सबर्ग के वांडरर्स मैदान पर खेला जाएगा। इस मैच के पहले ही भारतीय टीम के कप्तान कोहली के कारण बहुत बड़ा झटका लगा है। मैच के शुरू होने से पहले केएल राहुल ने टॉस के वक्त बताया कि विराट कोहली आज के मैच में हिस्सा नहीं लेंगे। विराट के मैच नहीं खेलने का कारण चोट बतायी जा रही है और इसी वजह से उन्हें आराम करने का फैसला किया है।
अफ्रीका में इतिहास रचने से एक कदम दूर है विराट कोहली
विराट कोहली के लिए ये मैच बहुत खास था क्योंकि अगर वह मैच खेलते तो इस सीरीज में उनके 100वां टेस्ट मैच पूरे होते। इसके साथ विराट के पास पहली बार अपनी कप्तानी में दूसरा मैच जीतकर अफ्रीका में सीरीज जीतने का नया इतिहास रच सकते थे। प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया गया है और विराट कोहली की जगह टीम में हनुमा विहारी को शामिल किया गया है।
टीम इंडिया ने सीरीज का पहला मैच जीतकर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है और इस जीत के बाद टीम इंडिया के हौसले बुलंद है। इस मैच की जीत का दारोमदार केएल राहुल के हाथ में है क्योंकि इस समय भातरीय टीम मनोबला बढ़ा हुआ है और इसका फायदा दूसरे मैच में जरूर मिलेगा।
भारत: केएल राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और आर अश्विन
साउथ अफ्रीका : डीन एल्गर (कप्तान), एडन मार्करम, कीगन पीटरसन, रस्सी वैन डेर डुसेन,डुआने ओलिवर लुंगी एनगिडी, टेम्बा बावुमा, काइल वेरेने (विकेटकीपर), मार्को जानसेन, कैगिसो रबाडा और केशव महाराज
