विराट कोहली ने टीम इंडिया के दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले टीम की कप्तानी छीने जाने और बीसीसीआई को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा खुलासा किया है। विराट ने सबसे पहले कहा कि वह वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध रहेंगे और उनको रोहित की कप्तानी में खेलने से कोई परेशानी नही है।
टेस्ट टीम के सिलेक्शन से डेढ़ घंटे पहले बोर्ड ने मैरें से बात कि और इस दौरान सिलेक्शन को लेकर चर्चा हुई। इसके बाद मुख्य चयनकर्ता ने बताया था कि उनकी जगह रोहित को कप्तानी दी जाएगी तो मैंने कहा कि मुझे इससे कोई परेशानी नहीं है। विराट कोहली ने रोहित शर्मा को कप्तान बनाने के फैसले पर कहा कि वे टीम के अहम खिला़ड़ी हैं और उनका टीम में नहीं होने से उनकी कमी खलती है। विराट ने कहा कि टेस्ट सीरीज के दौरान रोहित नहीं रहेंगे तो ऐसे ओपनिंग में उनकी कमी जरूर खलेगी।
एक पप्पी के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार हुआ बिग बॉस का ये कंटेस्टेंट
विराट ने कहा कि कप्तान रहने या ना रहने से मेरी बल्लेबाजी पर ज्यादा असर नहीं होगा क्योंकि मैं हमेशा देश के लिए खेलता हुं और पूरा योगदान देने का प्रयास करता हुं। टी-20 की कप्तानी छोड़ने से पहले बोर्ड से बात हुई और उनकी सहमती से यह फैसला किया। विराट के इस बयान के बाद टीम के साथ बीसीसीआई ने राहत की सांस ली है कि विराट वनडे में उपलब्ध रहेंगे और उनकी कप्तानी जाने से वह नाराज भी नहीं है।
रोहित और विराट के बीच कलह की खबरों के बीच BCCI के अधिकारियों के कई बयान आए। इन बयानों के चलते विराट कोहली के वनडे सीरीज में खेलने को लेककर कन्फ्यूजन पैदा हुआ। BCCI के एक सूत्र ने पहले कहा कि वनडे सीरीज में विराट कोहली ब्रेक पर रहेंगे। एक अन्य सूत्र ने कहा कि विराट कोहली वनडे सीरीज में खेलेंगे, क्योंकि उन्होंने अभी ब्रेक के लिए ऑफिशियल एप्लीकेशन नहीं दी है और जब तक ऐसा नहीं होता है, तब तक वे सीरीज में खेल रहे हैं। हां, चोट लग जाए तो बात अलग है।
साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टीम इंडिया की टेस्ट टीम
विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे,केएल राहुल,प्रियंक पांचाल ,मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत, ऋद्धिमान साहा, रविचंद्रन अश्विन, जयंत यादव, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह, शार्दूल ठाकुर, मोहम्मद सिराज
