भारत और अफ्रीका बीच टेस्ट सीरीज का अंतिम और निर्णायक टेस्ट मैच केपटाउन के न्यूलैंड्स में खेला जा रहा है। विराट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और हर बार की तरह इस बार भी सलामी जोड़ी ने ज्यादा कमाल नहीं दिखा सकी। भारतीय टीम 33 रन के अंदर दोनों सल्लामी बल्लेबाज केएल राहुल (12) और मयंक अग्रवाल (15) रन पर चलते बने। इसके बाद चेतेश्वर पुजारा और कप्तान विराट कोहली ने अच्छी पारी खेलकर टीम को संकट से बाहर निकालकर फैंस का दिल जीत लिया।
विराट ने बहुत लंबे समय बाद अच्छी पारी खेलकर टीम को संकट से बाहर निकाला और अपना अर्धशतक पूरा किया। विराट कोहली ने 201 गेंदों में 79 रनों की पारी खेली लेकिन वे शतक लगाने से चूक गये। विराट ने लगभग 5 घंटे यानि 270 मिनट तक बल्लेबाजी करके टीम की लाज बचायी। विराट की पारी के कारण ही पहली पारी में टीम इंडिया 223 रन बनाने में सफल हो पायी। विराट तेजी से बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते है और इसी वजह से वह पिछले कुछ मैचों में अपना जल्दी विकेट खो रहे थे।
IPL के सबसे महंगे खिलाड़ी ने क्रिकेट से लिया संन्यास!,देखें Video
विराट ने एक छोर को संभालते हुए 159 गेंदों पर टेस्ट करियर का 28वां अर्धशतक लगाया है। विराट के करियर का दूसरा सबसे धीमा अर्धशतक है विराट ने इससे पहले 171 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा था। कोहली ने 15 डॉट गेंद खेलकर अपना खाता खोला है। विराट ने साउथ अफ्रीका में 5वां अर्धशतक लगाकर सौरव गांगुली, चेतेश्वर पुजारा और वीवीएस लक्षमण को पिछे छोड़ा है। विराट से ज्यादा साउथ अफ्रीका में सबसे अधिक 8 अर्धशतक सचिन तेंदुलकर के नाम है।
भारत : मयंक अग्रवाल, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और उमेश यादव.
साउथ अफ्रीका : डीन एल्गर, एडन मर्करम, कीगन पीटरसन, रासी वेन डेर दुसेन, तेम्बा बावुमा, काइल वर्नेन, मार्को जेन्सन, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, दुआने ओलिवर और लुंगी नगीदी
