भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जा रहा है। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पहले मैच में भारतीय टीम ने शानदार जीत हासिल करते हुए सीरीज में बढ़त बनाई थी और आज का मैच जीत जाती है तो वह सीरीज भी जीत जाएगी। इस मैच में रोहित और विराट कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते है जो धोनी और गांगुली के नाम थे।
प्रज्ञा ठाकुर को आया न्यूड वीडियो कॉल, Video कॉल पर कपड़े उतारने लगी लड़की
रोहित सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड बना सकते है
घरेलू वनडे मैचों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड महेन्द्र सिंह धोनी के नाम है लेकिन आज के मैच में अगर रोहित एक छक्का लगाते है तो वह सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। रोहित और धोनी वनडे मैच खेलते हुए 116 छक्के लगा चुके है और वेस्टइंडीज के खिलाफ रोहित का एक छ्क्का उन्हें नंबर वन बना देगा। यदि आज के मैच में वह पांच छक्के लगाते है तो वह वनडे में 250 छक्के लगाने के साथ वह सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे।
भारतीय जमीन पर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
बल्लेबाज छक्के
एम एस धोनी 116
रोहित शर्मा 116
सुनो केजरीवाल, सुनो योगी, सुनो योगी-केजरीवाल जब चली ट्वीटर जंग
सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
बल्लेबाज छक्के
शाहिद अफरीदी 351
क्रिस गेल 331
सनथ जयसूर्या 270
रोहित शर्मा 245
कोहली भारतीय सरजमी पर 99 वनडे मुकाबलों में सबसे तेज 5 हजार बनाकर सचिन का रिकॉर्ड तोड़ा है। आज विराट भारतीय सरजमी पर अपना 100वां वनडे मैच खेलने उतरेंगे। विराट के बल्ले से लंबे समय से शतक नहीं निकला है।
घर में सबसे ज्यादा वनडे खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी
सचिन तेंदुलकर- 164 मैच
महेन्द्र सिंह धोनी- 127 मैच
मोहम्मद अजरुद्दीन- 113 मैच
युवराज सिंह- 108 मैच
विराट कोहली- 99 मैच
