टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के अंतिम चार यानी सेमीफाइनल में पहुंचने की भारत की उम्मीद अफगानिस्तान की हार के साथ ही खत्म हो गयी। भारतीय टीम के साथ पहली बार ऐसा नहीं हुआ विराट की कप्तानी में भारत ने एक नहीं 4 बार विश्व विजेता बनने का मौका गंवाया है और इसी वजह से विराट को कप्तानी से हटाने की चर्चा तेज हो गयी है।
वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को सुपर 12 स्टेज में ही बाहर होना पड़ा क्योंकि ग्रुप बी में टीम इंडिया को अपने शुरुआती दोनों मैचों में पाकिस्तान और फिर न्यूजीलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। इससे पहले धोनी की कप्तानी में 2007 के टी-20 वर्ल्ड कप में इसी तरह की हार का सामना करना पड़ा था लेकिन इसके बाद धोनी ने भारत को वनडे विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी में भारत को जीत दिलाई थी।
विराट की कप्तानी में भारतीय टीम 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल तक पहुंची लेकिन विजेता नहीं बन सकी इसके बाद 2019 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया सेमीफाइनल तक पहुंची फिर एक बार विश्व विजेता बनने से चूक गयी। इसके बाद 2021 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भी भारत ने फाइनल तो खेला लेकिन नतीजा भारत के पक्ष में नहीं रहा और टी—20 विश्व कप में तो भारत का प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा। आईपीएल में विराट की कप्तानी को लेकर भी सवाल खड़े होते रहे हैं कि विराट ने अपनी कप्तानी में एक बार भी खिताब नहीं दिला पाये।
विश्व कप के बाद भारतीय क्रिकेट कंटोल बोर्ड टीम की कप्तानी को लेकर कुछ बड़ा फैसला कर सकता है और इस बार टीम की कप्तानी रोहित शर्मा या पंत को दी जा सकती है। विराट अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते है लेकिन उनकी कप्तानी में भारत कभी किसी भी प्रारूप में विश्व विजेता नहीं बना पाया है। अब इसे विराट की खराब किस्मत नहीं कहे तो क्या कहें एक बार नहीं चार बार विश्व विजेता बनने का मौका उनके हाथ से फिसल गया। विश्व कप में मिली हार के कारण विराट को अपनी कप्तानी गंवानी पड़ेगी जो किसी के लिए हैरानी की बात नहीं होगी।
