27 अगस्त से एशिया कप 2022 का आगाज होने जा रहा है और 28 अगस्त भारत- पाकिस्तान का मैच होगा। इस मैच को लेकर दोनों देशों के फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला रहा है। इस बार भारतयी टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथ में होगी तो पाकिस्तान की कमान बाबर आजम के पास होगी। लेकिन इस बार सबसे ज्यादा खराब फॉर्म में चल रहे विराट कोहली के प्रदर्शन को लेकर हो रही है।
YOUTUBE पर देखा Video जेल में क्या-क्या होता है फिर Dost को उतारा मौत के घाट!
एशिया कप मे भारत की जीत में अहम भुमिका निभाने में विराट का अहम योगदन होगा क्योंकि उनका बल्ला पाकिस्तान के खिलाफ आग उगलता है। ढाई साल से विराट के बल्ले से शतक और पांच महीने से अर्धशतक नहीं बना हैं और विराट के लिए अच्दा मौका होगा कि वह अपने लय में लौटे अपने आलोचको जवाब दे।
विराट कोहली का टी20 फॉर्मेट में ओवरऑल पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड बहुत ही शानदार रहता है। कोहली पाकिस्तान के खिलाफ टी20 में सबसे ज्यादा 311 रन बनाने वाले भारतीय भी हैं। पाकिस्तान के खिलाफ अंतिम मैच में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था लेकिन इस मैच में भी कोहली ने 57 रनों की पारी खेली थी।
पाकिस्तान के खिलाफ टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज
विराट कोहली, 7 मैच और 311 रन
युवराज सिंह, 8 मैच और 155 रन
गौतम गंभीर, 5 मैच और 139 रन
