टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली के करियर का सबसे खराब दौर चल रहा है और इसी वजह से उनके बल्ले से रन निकलना बंद हो गया है। लेकिन विराट ने मैदान में अपनी बादशाहत कायम करने के साथ उसके बाहर भी अपना जलवा कायम रखा है। विराट के इंस्टाग्राम पर फॉलोवर्स की संख्या 200 मिलियन यानी 20 करोड़ से अधिक हो गई है।
PUBG के लिए बेटे ने मां को मारी गोली, फिर दोस्तों संग की अंडा करी पार्टी!
इस उपलब्धि को हासिल करने वाले विराट दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए है। भारत में ही टॉप क्रिकेटर्स की बात करें तो विराट के फैंस की संख्या बहुत ज्यादा है। विराट के अलावा किसी दूसरे खिलाड़ी के इंस्टाग्राम फॉलोवर्स की संख्या 50 भी नहीं है। रोहित, सचिन और धोनी को मिलाकर भी बात करें तो इंस्टाग्राम फॉलोवर्स की संख्या 100 मिलियन नहीं होती है, जबकि विराट के 200 मिलियन फॉलोवर्स है।
इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोवर्स वाले टॉप 3 भारतीय क्रिकेटर्स
1. विराट कोहली- 200 मिलियन
2. महेंद्र सिंह धोनी- 38 मिलियन
3 . सचिन तेंदुलकर- 34 मिलियन
एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि विराट एक इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए 5 करोड़ रुपये से ज्यादा चार्ज करते हैं। इसी वजह से वह भारत के सबसे महंगे सेलिब्रिटी हैं और विराट के बाद प्रियंका चोपड़ा का नंबर आता है।
