भारत और वेस्टइंडीज के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में तीन मैचों की वनडे सीरीज का अंतिम मुकाबला जीतकर क्लीन स्वीप कर दिया है। क्लीन स्वीप करने के मामले में भारत को लगभग 40 साल का इंतजार करना पड़ा है लेकिन रोहित की कप्तानी में यह नया इतिहास रचा है। भारतीय टीम ने वनडे क्रिकेट के इतिहास में 12वीं बार द्विपक्षीय सीरीज में क्लीन स्वीप करने का रिकॉर्ड बनाया था।
मम्मी ने बाप-बेटी को इश्क लड़ाते पकड़ा तो मम्मी की कर दी गई हत्या
भारत की इस जीत से ज्यादा पूर्व कप्तान विराट कोहली की खराब बल्लेबाजी की चर्चा हो रही है। सीरीज के तीनों मैचों में विराट के बल्ले से रन नहीं निकले तो उनके फ्लॉप होने की बात उठने लगी। अंतिम मैच में तो वह खाता खोले बिना ही पवेलियन लौटे तो उनके साथ एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया।
कोहली शून्य पर आउट हुए तो उन्होंने सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने के मामले में विरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ दिया।सहवाग ने इंटरनेशनल करियर में कुल 31 बार शून्य पर आउट हुए थे और वहीं आज विराट कोहली 32वीं बार बिना खातो खोले आउट हुए है।
इस लिस्ट में विराट का स्थान अभी दूसरा है क्योंकि पहले नंबर पर सचिन तेंदुलकर का नाम आता है। यह सीरीज विराट के लिए बहुत ही खराब रही है जिसनमें तीन पारियों में 26 रन ही बना पाए। विराट कोहली वन डे करियर में 15वीं बार शून्य पर आउट हुए लेकिन सचिन वनडे करियर में 20 बार शून्य पर आउट हुए है।
