श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला ज्यादा फायदेमंद साबित होता नहीं दिख रहा है। भारत ने 50 ओवर में 4 विकेट खोकर 175 रन बना लिए हैं। आज का मैच विराट कोहली के लिए बहुत बड़ा यादगर पल था लेकिन यह पल 100 टेस्ट खेलने के लिए यादगार बना लेकिन उनके बल्ले से रन नहीं बने तो यादगार पल ज्यादा खुशी में नहीं बदल पाए। विराट कोहली 45 रन बनाकर लसिथ एम्बुलदेनिया की गेंद पर बोल्ड हो गए। विराट के बल्ले से रन नहीं निकल रहे है और लगभग 30 मैच खेलने के बाद भी उनके बल्ले से शतक नहीं निकला है जो चिंता का विषय बन गया है।
कोहली ने टेस्ट फॉर्मेट में अपने 8 हजार रन पूरे करने का रिकॉर्ड किया लेकिन उनका सस्ते में आउट होना उनके साथ लाखों फैंस को निराश कर रहा है। टीम इंडिया के लिए 8,000 टेस्ट रन बनाने के मामले में विराट छठे स्थान पर आ गए है। राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण,सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग ने 8 हजार से ज्यादा रन बनाए है।
पहले टेस्ट में रहाणे और पुजारा की जगह हनुमा विहारी और श्रेयस अय्यर को मौका मिला है अगर इन दोनों का प्रदर्शन अच्छा जाता है तो इनकी जगह फिक्स हो जाएगी। भारत 3 स्पिनर और 2 तेज गेंदबाजों के साथ उतरा है। रोहित पहली बार टेस्ट की कप्तानी कर रहे है और विराट उनकी कप्तानी में पहली बार खेल रहे हैं।
भारतीय टीम: रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, हनुमा विहारी, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और जयंत यादव।
श्रीलंका टीम: दिमुथ करुणरत्ने, लाहिरू थिरिमाने, पाथुम निसांका, चरित असलांका, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजय डी सिल्वा, निरोशन डिकवेला, सुरंगा लकमल, विश्वा फर्नांडों, लसित एमबुलडेनिया और लाहिरू कुमारा।
