1. देवी-देवताओं खंडित मूर्ति:हम सब के घरों में पूजाघर होता है जिसमें देवी देवताओं की मूर्तियों के साथ उनकी तस्वीरें भी होती। लेकिन कई बार यह तस्वीरें फट जाती है या खंडित हो जाती है तो हम इनको बदलते नहीं है और इस वजह से घर में दोष होना शुरू हो जाता हैै। अगर आपके घर में पुरानी तस्वीरें अथवा खंडित मूर्ति है तो बिना देर किये हुए इन्हें किसी नदी या सरोवर में प्रवाहित कर दे और नयी मूर्ति स्थापित करें।
2. बंद घड़ी:अगर आपके घर में बंद घड़ी है तो उसे घर से फेक दे या फिर उसे चालू स्थित में रखें। बंद घड़ी से आपकी किस्मत का बदलाव भी रूक जाता है।
3. बेकार पत्थर या नग:आप के घर में बिना काम के पत्थर, नग, अंगुठी और ताबीज जैसे कई ऐसी वस्तुएं होती है जो आपके घर में दरिद्रता को बढ़ाती है। आपको अपने ज्योतिषी की सहाल पर ही अपने घर में नग रखना चाहिए बिना जानकारी के रखने से घर में नकारात्मकता बढ़ती है।
4. तस्वीरें:आप घर में बिना काम की तस्वीरें नहीं लगाये क्योंकि ऐसा करने आप का मन उन तस्वीरों की तहर होगा। जैसे डूबते हुए जहाज की तस्वीरें, भीख मांगते हुए बच्चों की तस्वीर और सूखे पत्तों वाले पेड़ की तस्वीर को कभी भी घर नहीं ले जाना चाहिए।
5. टूटी हुई तिजोरी:घर या दुकान में आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आपकी अलमारी टूटी हुई नहीं होनी चाहिए। क्योंकि टूटी हुई आलमारी या तिजोरी में धन की देवी लक्ष्मी कभी निवास नहीं करती है। लक्ष्मी का निवास उसी स्थान पर होता जहां साफ—सफाई होती है।
