विश्व स्वास्थ्य संगठन एक बार फिर कोरोना के नए वैरिंयट ओमिक्रॉन और डेल्टा के खतरे को देखते हुए कोरोना की तीसरी लहर आने की घोषणा कर दी है। WHO ने कहा कि जनवरी और फरवरी में कोरोना के मामलों की 'सुनामी' आने की संभावना बन रही है। इसको लेकर पूरी दुनिया सतर्क है लेकिन इसके बाद भी यह वायरस 100 से ज्यादा देशों में फैल चुका है।
राजस्थान में बच्चों को वैक्सीन देने की तैयारी शुरू,स्कूलों में लगेगा कैंप!
ओमिक्रोन वेरिएंट के कारण अमेरिका में रिकॉर्ड मरीज मिल रहे है और पिछल एक सप्ताल में लगभग 2.50 लाख केस दर्ज किए गए हैं। फ्रांस में 24 घंटे के दौरान कुल 2 लाख नए केस सामने आए है। इनमें मरने वालों की संख्या में भी तेजी से बढ़ोत्तरी होने के आंकड़े सामने आ रहे है। WHO के आंकड़ों के अनुसार पिछले सप्ताह सामने आए कोरोना मामलों की संख्या में 11 फीसदी अधिक हो गई और सबसे ज्यादा मामले अमेरिका में देखने को मिल रहे है।
वहीं बात करें भारत की तो देश में ओमिक्रॉन वेरिएंट के मामले 1 हजार के पार पहुंच गए हैं। ओमिक्रॉन के सबसे ज्यादा मामले दिल्ली (263) और मुंबई (252) में मिल है। COVID-19 के मरीज भी देशभर में 13,154 मामले सामने आए है और 24 घंटे में 265 मरीजों की मौत हुई है।
ओमिक्रॉन के कारण पूरी दुनिया में हड़कंप मचा हुआ है और इसी वजह से कई देशों ने लाकडाउन लगाने का फैसला किया है। भारत में अभी तक राज्यों ने अपने स्तर पर पांबदियां लगाना शुरू किया लेकिन कोरोना ग्राफ जिस तरह से बढ़ रहा है उसे देखकर लग रहा है कि केंद्र सरकार जल्द बड़ा फैसला ले सकती है।
