Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

महिला IPL में भी बेंगलुरु का शर्मनाक प्रदर्शन, चौथी हार से टूटा फाइनल का सपना!

खेल
महिला IPL में भी बेंगलुरु का शर्मनाक प्रदर्शन, चौथी हार से टूटा फाइनल का सपना!

विमेंस प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा। पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरु की महज 138 रन पर ऑलआउट हो गई और इसके जवाब में वॉरियर्ज ने 13 ओवर में बगैर विकेट खोए 10 विकेट से मैच जीत लिया।

वॉरियर्ज की कप्तान एलिसा हीली ने 96 रनों की शानदार पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया। सोफी एक्लेस्टन ने 4 और दीप्ति शर्मा ने 3 विकेट लेकर बेंगलुरु की कमर तोड़ दी। लीग में बेंगलुरु की चौथी हार थी तो यूपी को दूसरी जीत मिली है।

3 दिन में मिली Police को कामयाबी 

बेंगलुरु की कप्तान स्मृति मंधाना ज्यादा कमाल नहीं दिखा पा रही है और इस वजह से टीम का प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा है। अगर आने वाले मैचों टीम का प्रदर्शन ऐसा ही रहा तो फाइनल में प्रवेश करना मुश्किल हो जाएगा।

प्लेइंग-11

यूपी वॉरियर्ज : एलिसा हीली, देविका वैद्य, ग्रेस हैरिस,श्वेता सेहरावत, किरण नवगिरे, ताहलिया मैक्ग्रा, दीप्ति शर्मा, सिमरन शेख,राजेश्वरी गायकवाड़, सोफी एक्लेस्टन और अंजलि सर्वनी  

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: स्मृति मंधाना , सोफी डिवाइन,  श्रेयांका पाटिल,एलिस पेरी, साहना पवार, रिचा घोष, हीथर नाइट, कनिका आहूजा, रेणुका सिंह, एरिन बर्न्स और कोमल जंजाड़