गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है और इस सीजन में तरबूज खाना लोगों को बहुत पसंद होता है। इसके सेवन करने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है और गर्भवती महिलाओं के साथ वजन कम करने के लिए भी इसका सेवन किया जाता है। लेकिन तरबूज की ओवरईटिंग करने से आपकी सेहत को बड़े नुकसान होने का खतरा भी होता है।
Gang Rape का आरोपी रोज बदलता था Girlfriend, 50 के साथ फिजिकल रिलेशन 2 की कर दी हत्या
एक रिपोर्ट के अनुसार बहुत ज्यादा तरबूज खाने से पेट में दर्ज, गैस, डायरिया या सूजन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। बताया जाता है कि इसमें शुगर पाया जाता है जिसके कारण पेट से जुड़ी समस्या होती है। इसलिए डॉक्टर हमेशा रात में इसे खाने की सलाह नहीं देते हैं।
अगर आपको डायबिटीज की समस्या है तो आपको तरबूज का सेवन नहीं के बराबर करना चाहिए। क्योंकि इसमें पाए जाने वाला नैचुरल शुगर डायबिटीज मरीजों के लिए परेशानी खड़ा कर सकता है।
तरबूज में नैचुरल शुगर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है और ऐसे में अत्यधिक सेवन से आपका वजन बढ़ सकता है। अगर आप अपना वेट कम करना चाहते है तो आपको गर्मी के मौसम में तरबूज का सेवन करना पूरी तरह से बंद कर देना चाहिए। ज्यादा मात्रा में किसी भी वस्तू का सेवन करने से उसके कई नुकसान होते हैं।
