Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

रात में नींद नहीं आने की समस्या को 2 मिनट में दूर करेगा ये उपाय

लाइफस्टाइल
रात में नींद नहीं आने की समस्या को 2 मिनट में दूर करेगा ये उपाय

आज के समय में लोगों को तनाव और चिंता के कारण रात में नींद नहीं आती है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो आपको कुछ ऐसी बात का ध्यान रखना होगा जो आपकी इस समस्या को हमेशा के लिए दूर कर देगी। अगर नींद सही से नहीं आती है तो यह आपके लिए खतरे की घंटी है और आपको भविष्य में इसके कारण दूसरी बीमारियों से भी लड़ना पड़ सकता है।

Jaipur पहुंचा Hijab पर बवाल |Hijab Controversy

नींद जीवन के लिए सबसे जरूरी है क्योंकि इसका बीना इंसान पागल हो सकता है और उसके स्वभाव में चिड़चिड़पन आ सकता है। कई बार ऐसा भी होता है जब आप दिन में नींद लेते है तो रात में नींद आने में बहुत ज्यादा समय लगता है। रात में नींद देरी से आने का कारण आपका खाना भी हो सकता है क्योंकि आपकी डाईट का असर आपकी नींद पर पड़ता हैं। इसलिए आपको रात में हल्का खाना ही लेना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से आपकी पेट हल्का होगा और नींद जल्दी आएगी।


नींद हर व्यक्ति के लिए काफी जरूरी होती है, अच्छी नींद ना मिलने से लोगों की हेल्थ पर इसका बुरा असर पड़ता है. कई बार नींद पूरी ना होने के कारण लोग काफी चिड़चिड़े हो जाते हैं. बहुत से लोग जो रात में देर से सोते हैं उनमें ये समस्या देखने को मिलती है, एक्सपर्ट्स का मानना है कि  कार्बोहाइड्रेट युक्त भोजन करने से नींद काफी जल्दी आती है, Eachnight.com के स्लीप एक्सपर्ट रोज़ी ओसमुन के मुताबिक, अध्ययनों में पाया गया है कि सोने से लगभग चार घंटे पहले कार्ब्स खाने से देर से नींद आने के समय को कम किया जा सकता है, वहीं अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लीनिकल न्यूट्रिशन में प्रकाशित निष्कर्षों से पता चला कि जब लोगों ने सोने से 4 घंटे पहले जैस्मिन राइस खाया तो उन्हें सोने में लगने वाले समय से आधा समय लगा। 

जल्दी नींद आने के टिप्स

आपको दिन में सोने की आदत है तो आप तय समय में ही सोने का काम करें अगर आप तय समय से ज्यादा सोते है तो आपको रात में नींद नहीं आने की समस्यां का सामना करना पड़ सकता है।

अगर आपको रात में दिन नहीं आती है तो आप बार-बार समय नहीं देखे क्योंकि ऐसा करने से आपका मन विचलित होगा और नींद आने में देरी होगी। 

अच्छी नींद के लिए कमरे का का वातावरण सही होना चाहिए और अगर ऐसा होता है तो आपको जल्दी नींद आएगी। यदि कमरे में किसी प्रकार की आवाज या अन्य कोई परेशनी है तो आपको नींद आने में देरी होगी।