Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

आ सकता है चक्रवात...पश्चिम बंगाल को खतरा

देश विदेश
आ सकता है चक्रवात...पश्चिम बंगाल को खतरा

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरे दबाव का क्षेत्र रविवार शाम तक चक्रवात में तब्दील हो सकता है, जिससे पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में भारी बारिश होने और 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि रविवार की सुबह सागर द्वीप के दक्षिण में 700 किमी दूर मौजूद मौसम स्थिति उत्तर-पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ रही है और सोमवार को इसके फिर से उत्तर-पूर्वी दिशा की ओर लौटने तथा टिंकोना द्वीप और सैंडविप के रास्ते बांग्लादेश तट को पार करने का अनुमान है.