Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

22 जुलाई से शुरू होगा टीम इंडिया का वेस्टइंडीज दौरा

खेल जगत
22 जुलाई से शुरू होगा टीम इंडिया का वेस्टइंडीज दौरा

क्रिकेट वेस्टइंडीज ने बताया कि भारत और अमेरिका में कुछ टी20 इंटरनेशनल मैच का आयोजन किया जाएगा। वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम सीमित ओवरों की सीरीज के कुछ मैच अमेरिका में खेलेगी। भारतीय टीम का वेस्टइंडीज दौरा 22 जुलाई को शुरू होगा और इस दौरे का आखिरी मैच 7 अगस्त को खेला जाएगा। 

प्यार हो तो ऐसा, शादी करने के लिए बांग्लादेश लड़की तैरकर पहुंची इंडिया!

इसके बाद भारतीय टीम दो मैचों की टी20 सीरीज के लिए श्रीलंका के दौरे पर जाएगी और इसके बाद एशिया कप का हिस्सा बनेगी। 29 जुलाई को पहला T20 मैच त्रिनिदाद के ब्रायन लारा क्रिकेट एकेडमी में खेला जाएगा। इस दौरे से पहले अफ्रीका की टीम भारतीय दौर पर रहेगी और टी20 सीरीज खेलेगी।

पहला वनडे: 22 जुलाई 2022 
दूसरा वनडे: 24 जुलाई 2022 
तीसरा वनडे: 27 जुलाई 2022 


पहला T20I: 29 जुलाई 2022 
दूसरा T20I: 1 अगस्त 2022 
तीसरा T20I: 2 अगस्त 2022 
चौथा T20I: 6 अगस्त 2022 
पांचवां T20I: 7 अगस्त 2022