पति और पत्नी का रिश्ता बहुत ही खास होता है लेकिन कई बार दोनों के मध्य झगड़े होते है तो दोनों अपनी अलग राह चुन लेते है। ऐसा कई बार सुनने को भी मिलता है जिसमें पति अपनी पत्नी के साथ मारपीट या उसको बदनाम करने की धमकी देता हैं। लेकिन जयपुर में एक पीड़ित पति ने अपनी ही पत्नी के जुल्मों से तंग आकर थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।
जयपुर में एक पति ने पत्नी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पीड़ित पति ने झोटवाड़ा थाने में शिकायत दर्ज करवाते हुए कहा है कि उसकी पत्नी निजी काम का वीडियो भी बनाती है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
दोनों की शादी 24 साल पहले हुई थी लेकिन अब दोनों के मध्य बहुत ज्यादा झगड़ा होता है। पति ने शिकायत में बताया- उसकी पत्नी आए दिन मारपीट करती है। वह थप्पड़ मारती है और कई बार उसके कपड़े भी फाड़ दिए। वह उसके माता-पिता को भी गालियां देती है और अभद्र शब्दों का इस्तेमाल करती हैं। हमेशा मरने और मारने की धमकी देकर उसको परेशान करती है।
Weather News: एक तरफ भीषण गर्मी का कहर तो दूसरी तरफ बाढ़ के हालात
वह लंबे समय से उसके हर काम का वीडियो बनाती है और मना करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी भी देती है। दोनों के 21 साल बेटा और बेटी की शादी हो चुकी है। आरोपी पत्नी को महिला थाने बुलाकर पूछताछ की जाएगी। जिससे झगड़े के कारण का पता चलेगा। पीड़ित पति एक साल में 4 बार पत्नी के खिलाफ अलग-अलग शिकायत दे चुका है। वह पत्नी के इस प्रकार के व्यवहार से बहुत ज्यादा परेशान है और इस वजह से पुलिस के पास मदद के लिए पहुंचा है।
