राजधानी जयपुर में महिलाओं के साथ रेप की घटनाएं दिनों-दिन बढ़ती ही जा रही है। महिलाएं घर के बाहर तो सुरक्षित नहीं है अब घर के अंदर भी उनके साथ रेप की घटनाएं होनी शुरू हो गई है। हाल ही में एक पीड़ित महिला ने मालपुरा गेट थाना में एक कारपेंटर के खिलाफ रेप करने का मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता के अनुसार आरोपी घर पर फर्नीचर का काम कर रहा था और एक दिन उसने मौका देखकर उसके साथ ऐसा काम कर दिया।
पीड़िता ने बताया कि सितंबर 2022 को उसके घर पर फर्नीचर का काम चल रहा था और आरोपी वहीं काम करता था। लेकिन एक दिन उसने मौका देखकर उसे नशीला पदार्थ सुंघा दिया जिसके बाद वह बेहोश हो गई। इसके बाद उसने मेरे साथ रेप किया और उसका वीडियो बना लिया। जब महिला को होश आया तो उसे इसके बारे में पता चला तो उसने आरोपी से बात करनी चाही लेकिन उसने वीडियो वायरल करने की धमकी दी।
Uttar Pradesh: डिप्टी सीएम ने बजरंगबली के नाम पर बैन को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना
महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और महिला का मेडिकल भी करवाया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस तलाश कर रही है। इस घटना की गंभीरता को देखते हुए मालपुरा गेट सीआई को जांच की जिम्मेदारी दी गई है।
