महिलाओं को अलग—अलग प्रकार का खाना बनाना और खाना दोनों ही पसंद है। लेकिन कई बार वह ऐसी खाने का इस्तेमाल करती है जो उनकी सेहत के लिए बहुत ज्यादा नुकसादायक साबित होता है। हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार महिलाओं को कुछ खास फूड नहीं खाने की सलाह दी जाती है। ये फूड्स महिलाओं की सेहत के लिए अच्छे नहीं होते हैं।
दही:
दही खाना सभी को पसंद है लेकिन महिलाओं को बिना फैट वाला दही का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल और इंसुलिन की मात्रा बढ़ जाती है जो महिलाओं के सही नहीं है।
ब्रेड:
व्हाइट ब्रेड का इस्तेमाल कभी नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे कार्ब्स ब्लड शुगर की मात्रा बढ़ती है। इसके सेवन से इंसुलिन लेवल बढ़ता है जो सही नहीं है।
कॉफी:
महिलाओं को मार्केट में मिलने वाली कॉफी पीना ज्यादा पसंद है। बाहर मिलने वाली कॅाफी पर ऊपर से सफेद रंग की क्रीम डालकर दी जाती है जो टेस्ट में तो अच्छी लगती है लेकिन आपके हार्ट को नुकसान पहुंचाती है।
शराब:
कई महिलाएं हर दिन अल्कोहल का सेवन करती हैं और ऐसी महिलाओं को पेट से जुड़ी कई प्रकार की समस्यां होती हैं। जो महिलाएं मां नहीं बन पा रही है उनको शराब का सेवन कभी नहीं करना चाहिए।
मीट
महिला मीट का सेवन करती है जो सही है लेकि लेकिन कई महिलाएं रेड मीट का सेवन करती है जो उनकी सेहत के लिए सही नहीं है। रेड मीट के सेवन से प्रेग्नेंट होने की क्षमता कम होती है।
