अंडर-19 विश्व कप 2022 के लिए बीसीसीआई ने भारतीय टीम की कप्तानी का जिम्मा दिल्ली के युवा बल्लेबाज यश ढुल को सौंपा है। यश दिल्ली के तीसरे ऐसे खिलाड़ी बने है जो विश्व कप में कप्तानी करने के साथ टीम को जीत दिला सकते हैं। यश से पहले भारतीय टीम के सबसे खतरनाक बल्लेबाज विराट कोहली और उन्मुक्त चंद अंडर-19 विश्व कप में कप्तानी करते हुए टीम को जीत दिला चुके हैं। अब एक बार यह उम्मीद लगायी जा रही है कि दिल्ली का खिलाड़ी भारत को विश्व विजेता बनाएगा।
इस अंग्रेज खिलाड़ी ने तोड़ दिया किक्रेट के भगवान का सबसे महान रिकॉर्ड
यश ने अपने खेल को जारी रखने के लिए जो सफर किय है वह बहुत कठिनाई भरा रहा है। यश के पास दिल्ली की अंडर-16, अंडर-19 और भारत की अंडर-19 टीम का नेतृत्व करने का शानदार अनुभव भी है। बीसीसीआई ने 14 जनवरी 2022 से 5 फरवरी तक वेस्टइंडीज में खेले जाने वाले आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप में 17 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। विश्व कप के 14वें सीजन में 16 टीमें 48 मैच खेलेगी और भारत को ग्रुप बी में रखा गया है।
U-19 World Cup में भारत का रिकॉर्ड
भारत विजेता 2000, 2008, 2012 और 2018
भारत उपविजेता 2016 और 2020
भारतीय अंडर-19 टीम :
यश ढुल (कप्तान), हरनूर सिंह, मानव पारख, कौशल तांबे, आरएस हैंगरगेकर, अंगक्रिश रघुवंशी, एसके रशीद,राज अंगद बावा, निशांत सिंधु, सिद्धार्थ यादव, अनीश्वर गौतम, दिनेश बाना (विकेटकीपर), आराध्य यादव (विकेटकीपर), वासु वत्स, रविकुमार, विक्की ओस्तवाल और गर्व सांगवान
