आईपीएल के 57वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को नौ विकेट से हराकर शाही जीत हासिल की है। ईडन गार्डन्स में खेले गए मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिए 150 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे रॉयल्स केवल 14वें ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 का 57वां मुकाबला देखकर हर क्रिकेटर हैरान था। क्योंकि राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को नौ विकेट से तो हराया लेकिन जायसवाल ने जो तूफानी पारी खेली उसको देखकर सब हैरान हो गए। पहले गेंद पर ही जायसवाल ने छक्का लगा और बता दिया की आज वह कुछ बड़ा करने जा रहे है और इसके बाद तो उनका बल्ला रूका ही नहीं और आईपीएल के इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक 13 गेंद मे जड़ दिया।
इसके बाद भी उनका बल्ला रूका नहीं और शतक के करीब पहुंच गया रनो का लक्ष्य कम होने के कारण वह केवल 2 रन से शतक से चुक गए क्योंकि 150 रनों का लक्ष्य ही था। रॉयल्स को जीत के लिए 150 रन बनाने थे और उसने 14वें ओवर में इसे हासिल कर लिया। राजस्थान की जीत के हीरो यशस्वी जायसवाल ने नाबाद 98 रनों की पारी खेली, यशस्वी ने 47 गेंदों का सामना किया जिसमें 13 चौके, पांच छक्के भी शामिल है। यशस्वी ने पहले ही ओवर में 26 रन बनाए और इसके बाद 13 गेंदों पर ही अपनी फिफ्टी जड़ दी।
National: Kejriwal और Shinde दोनों खुश लेकिन क्यों पछता रहे Uddhav Thackeray
आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज फिफ्टी जड़ने वाले प्लेयर यशस्वी बन गए है। इससे पहले यह रिकॉर्ड पैट कमिंस और केएल राहुल के नाम था जिन्होंने 14 गेंदों में अर्धशतक जमाया था। इस जीत के बाद राजस्थान रॉयल्स अंकतालिका में तीसरे नंबर पर आ गई है।
