Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

देश में 'अग्निपथ' का विरोध, कई जिलों में हिंसक प्रदर्शन से BJP की बढ़ी परेशानी

देश विदेश
देश में 'अग्निपथ' का विरोध, कई जिलों में हिंसक प्रदर्शन से BJP की बढ़ी परेशानी

केंद्र सरकार की 'अग्निपथ योजना' के ऐलान के बाद से देश में इसको लेकर युवा विरोध प्रदर्शन करने पर मजबूर हो गए है। इसका सबसे ज्यादा असर बिहार में देखने को मिल रहा है और कई जिलों में आगजनी की खबरे आ रही है। 

पत्थरबाजों पर चला Baba Ka Bulldozer तो याद आई 7 पुश्तें!

युवा अग्निपथ योजना का विरोध कर रहे हैं, ये वो युवा हैं जो सेना में भर्ती के लिए कई सालों से इंतजार कर रहे है। युवाओं का कहना है कि उन्होंने फिजिकल और मेडिकल टेस्ट पास कर लिया है, लेकिन दो साल से उनको नौकरी नहीं मिल पा रही है।

केंद्र सरकार सेना की तीनों शाखाओं में युवाओं की भर्ती के लिए अग्निपथ भर्ती योजना शुरू की है। इस स्कीम में 4 साल के लिए नौकरी मिलेगी। सरकार ने यह कदम तनख्वाह और पेंशन का बजट कम करने के लिए उठाया है लेकिन इसको लेकर देश मे जबरदस्त बवाल मच गया है। 4 साल बाद 75 फीसदी जवानों को 11 लाख रुपए देकर घर भेज दिया जाएगा सिर्फ 25 फीसदी को ही नौकरी पर रखा जाएगा।


राजधानी जयपुर में अग्निपथ योजना आरएलपी कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। सेना भर्ती की तैयारी कर रहे बेरोजगार युवाओं ने कलेक्ट्रेट सर्किल पर जाम लगा दिया और सांसद हनुमान बेनीवाल भी इसमें शामिल होंगे। देश के सभी हिस्सों में इसका विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और इस मामले बीजेपी पर विपक्ष ने जमकर हमला बोला है।