Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

RR के इस गेंदबाज ने छीनी KKR से जीत,हैट्रिक लेकर रच दिया नया इतिहास 

खेल जगत
RR के इस गेंदबाज ने छीनी KKR से जीत,हैट्रिक लेकर रच दिया नया इतिहास 

राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेले गए मैच में एक साथ कई रिकॉर्ड बने है। पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल्स ने 218 रन बनाकर इस सीजन का सबसे विशाल स्कोर बना दिया। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी KKR ने एक समय तो इस लक्ष्य को भी छोटा साबित कर दिया था। लेकिन एक ओवर में पूरे मैच का रूख ही बदल दिया और जीत की कगार पर पहुंच कर भी वह मैच हार गयी। 

सभी Hindu एक हो जाओ, हथियार उठाओ, हिंदुओं को भड़काने वाला Video Viral

फिंच और कप्तान अय्यर ने 53 गेंदों पर 107 रन की साझेदारी कर टीम की जीत आसान कर दी। लेकिन चहल ने 17वें ओवर में पहली ही गेंद पर वेंकटेश अय्यर को स्टंपिंग करवा दिया और इसके बाद तीन गेंदों पर लगातार तीन विकेट लेकर अपनी हैट्रिक पूरी कर ली। चहल ने  ओवर की अंतिम तीन गेंदों पर श्रेयस अय्यर, शिवम मावी और पैट कमिंस का विकट लिया। 

चहल ने 4 ओवर में 40 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए। IPL 2022 में युजवेंद्र ने 6 मैचों में 17 विकेट लेकर नंबर वन गेंदबाज बने हुए है।आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा हैट्रिक लेने का रिकॉर्उ अमित मिश्रा के नमा है उन्होंने ने तीन बार ये कारनामा किया है।


इससे पहले जोस बटलर ने इस सीजन का दूसरा धमाकेदार शतक लगाकर राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 217 रन तक पहुंचा दिया। बटलर ने 61 गेंद पर 103 रनों की पारी में नौ चौके पर पांच छक्के जड़े। बटलर के इस पारी का जवाब केकेआर के कप्तान अय्यर ने दिया लेकिन वह टीम को जीत दिलाने में सफल नहीं हुए।