Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

 जिम्बाब्वे ने पहली बार किया कंगारूओं का शिकार, फिर रच दिया नया इतिहास 

खेल जगत
 जिम्बाब्वे ने पहली बार किया कंगारूओं का शिकार, फिर रच दिया नया इतिहास 

क्रिकेट अनिश्चिताओं का खेल है और हर गेंद के साथ मैच का पूरा रूख बदल जाता है और इसी वजह से किसी टीम की हार-जीत की भविष्यवाणी नहीं की जा सकती। किक्रेट की दुनिया में ऑस्ट्रेलिया का सिक्सा चलता है और उसके नाम से ही विपक्षी टीमों का डर लगने लगता है। लेकिन इस बार कंगारू टीम का शिकार दुनिया की सबसे कमजोर टीम ने करके नया इतिहास रच दिया है।

भौंकने वाले करोड़पति कुत्तों का एक गांव!

क्रिकेट इतिहास में 3 सितंबर का दिन जिम्बाब्वे के लिए कभी नहीं भुलने वाला होगा तो ऑस्ट्रेलिया के इतिहास में सबसे बड़ा काला धब्बा होगा।  जिम्बाब्वे ने क्रिकेट इतिहास में पहली बार दुनिया की सबसे ताकतवर टीम ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में पटखनी दी है।

ऑस्ट्रेलिया को तीसरे वनडे में हार मिली है लेकिन उसने सीरीज 2-1 से जीत ली है। इस जीत के हीरो जिम्बाब्वे के लेग स्पिनर रयान बर्ल रहे जिनके आगे ऑस्ट्रेलियाई टीम ने घुटने टेक दिए हैं। रयान बर्ल ने 3 ओवर में 10 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए है। उन्होंने डेविड वॉर्नर, ग्लेन मैक्सवेल, एश्टन एगर, मिचेल स्टार्क और जोस हेजलवुड को चलता किया।


ऑस्ट्रेलिया की टीम 141 रनों पर ढेर हो गई और इसके जवाब में जिम्बाब्वे ने 39 ओवर में इस आसान से लक्ष्य को हासिल कर लिया। जिम्बाब्वे ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है और उनको सीरीज हारने का गम नहीं है उन्हें अंतिम मैच में मिली जीत की खुशी है। डेविड वॉर्नर ने 94 रनों की पारी खेली लेकिन वह भी टीम को इस शर्मनाक हार से नहीं बचा पाए। ऑस्ट्रेलियाई टीम के 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके।