Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

कोरोना के कारण स्कूल हुए बंद तो छोटी बच्चियां होने लगी प्रेग्नेंट, सरकार के उड़ गये होश

लाइफस्टाइल
कोरोना के कारण स्कूल हुए बंद तो छोटी बच्चियां होने लगी प्रेग्नेंट, सरकार के उड़ गये होश

कोरोना महामारी के कारण पूरी दुनिया को कई प्रकार की समस्याओं से गुजरना पड़ा है और पिछले 2 साल से बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह से चौपट हो गयी है। कोरोना के इस दौर में सबसे ज्यादा महिलाओं पर अत्याचार या उनके शोषण की खबरे भी बहुत तेजी से बढ़ने लगी थी। हाल ही में एक खबर ने तो हैरान करने वाला खुलासा किया है जिसमें बताया गया है कि स्कूल बंद होने के कारण छोटी बच्चियां तेजी से प्रेग्नेंट होने लग गयी।

Alwar Rape Case: लहूलुहान हालत में तड़पती मिली मासूम, हालत नाजुक,देखें Video

जिम्बाब्वे में इन दिनों छोटी उम्र में लड़कियों की प्रेग्नेंसी के मामले बढ़ने से वहां की सरकार की परेशानी भी बढ़नी शुरू हो गयी है। इस तरह के मामले बढ़ने की वजह कोरोना के कारण आर्थिक स्थिति खराब होना बताया गया है। जिम्बाब्वे के साभ दक्षिणी अफ्रीकी देशों में कोरोना के बाद से कम उम्र की लड़कियों के प्रेग्नेंट और बाल विवाह के मामले तेजी से बढ़े है।

इन देशों में लड़कियों की शादी की उम्र तय नहीं है इसी वजह से उनकी शादी कम उम्र में कर दी जाती है और कोरोना काल में तो इस तरह के मामले आना ज्यादा हैरान कर रहा है। बताया जा रहा है कि लॉकडाउन के कारण लड़कियों को गर्भ निरोधक गोलियों और अन्य संसाधन नहीं मिलने से प्रेग्नेंट के मामले बढ़े है।

संबंध बनाने के लिए होती थी पत्नियों की अदला-बदली रैकेट का खुलासा,देखें Video

वहां की सरकार ने इसके लिए कई योजनाएं भी बनायी लेकिन वह सफल होती नजर नहीं आ रही है। इन लोगों के पास पैसों की कमी है तो वह लड़कियों का जल्दी विवाह कर देते है और वह कम उम्र में ही प्रेग्नेंट हो जाती है।


प्रेग्नेंट लड़कियां को स्कूल आने के लिए सरकार ने कई कानून बदल है लेकिन इसके बाद वह स्कूल नहीं जा रही है। इन देशों में लड़की का रेप करने वालों पर मुकदमा ही दर्ज नहीं होता है अगर होता है तो उसे 10 साल की सजा और जुर्माना हो सकता है। इसी वजह से इस तरह की घटनाएं तेजी से बढ़ रही है। प्रेग्नेंट लड़कियों के मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है लेकिन वहां की सरकार के पास इसके सही आंकड़े भी नहीं है।