प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान स्टारर 'आदिपुरुष' रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और इसी वजह से फिल्म की ओपनिंग जबरदस्त होने के आसार नजर आ रहे हैं। डायरेक्टर ओम राउत के निर्देशन में बनी यह फिल्म रामायण पर आधारित है। फिल्म के मॉर्निंग शोज फुल है।
'आदिपुरुष' ने कमाई के मामले में शाहरुख खान की 'पठान' को पीछे छोड़ने का इशारा कर दिया है। बॉक्स ऑफिस पर 'पठान' ने बॉलीवुड ने पहले दिन की शानदार ओपनिंग लेकर नया रिकॉर्ड बनाया था। फिल्म की एडवांस बुकिंग बहुत ही शानदार रही है और इसी वजह से फिल्म 'पठान' बहुत पीछे रह गई है।
एडवांस बुकिंग 11 जून से शुरू हुई थी और 12 लाख से ज्यादा टिकट एडवांस में बिके हैं। ऑनलाइन एडवांस बुकिंग में 'आदिपुरुष' ने शाहरुख खान की 'पठान' को पीछे छोड़ा है। पठान के 10 लाख से ज्यादा टिकट एडवांस में बुक हुए थे। दोनों फिल्मों के हिंदी वर्जन में पठान आगे रही थी वहीं 'आदिपुरुष' के हिंदी वर्जन के करीब 5 लाख टिकट एडवांस में बुक हुए हैं।
National News: Islam कुबूल करने के बाद Samaira Zarrar ने अंधभक्तों को दिया करारा जवाब
ओपनिंग कलेक्शन 50 करोड़ तक पहुंचने के चांस भी है। 'आदिपुरुष' बॉलीवुड के लिए सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बनने का रिकॉर्ड बना सकती है। इस फिल्म का बजट 500 करोड़ से ज्यादा काम बताया जा रहा है ऐसे में फिल्म की कमाई 1 हजार करोड़ से ज्यादा होने की बात भी सामने आ रही है।
