अफगानिस्तान की जीत के लिए करोड़ों भारतीय करेंगे प्रार्थना, जानें पूरी खबर
खेल जगत
भारतीय टीम को T20 World Cup के सेमीफाइनल में पहुंचने का रास्ता आज के मैच से तय होगा। ग्रुप—2 में पाकिस्तान 8 अंको के साथ पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुका है और अब दूसरी टीम का जो सेमीफाइनल में जाएगी उसका पता अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले मैच से होगा। अगर भारतीय टीम को सेमीफाइनल में जगह बनानी है तो उसे प्रार्थना करनी होगी कि आज के मैच में अफगानिस्तान को जीत मिल जाए। अगर ऐसा होता है तो भारतीय टीम सेमिफाइनल में पहुंच सकती है अगर न्यूजीलैंड मैच जीत जाती है तो भारतीय टीम का आगे का सफर खत्म हो जाएगा।
कप्तान विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम का प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा है जिसके कारण भारतीय टीम सेमीफाइनल से बाहर होती हुई नजर आ रही है। पाकिस्तान और न्यूजिलैंड के हाथों मिली हार के बाद करोड़ों फैंस का सपना टूट गया था लेकिन आज के मैच सभी भारतीय क्रिकेट प्रेमी प्रार्थना करेंगे की अफगानिस्तान की टीम किसी भी हालात में मैच जीत जाए। अगर बात करें सुपर-12 के ग्रुप-2 के पॉइंट्स टेबल की तो टीम इंडिया को 4 मैचों में 4 अंक ही मिले है। अगर आज के मैच में न्यूजीलैंड जीत जाता है तो उसके 8 अंक हो जाएंगे और वह आसानी से सेमीफाइनल के लिए क्वॉलिफाइ कर जाएगा। अगर अफगानिस्तान की टीम मैच जीत जाती है तो तो उसके 6 अंक हो जाएंगे ऐसे में भारत के पास अच्छा मौका होगा की कोई वह नामीबिया को बढ़े मार्जन से हरा देता है तो भारत नेट रन रेट के आधार पर सेमीफाइनल में जगह बना सकता है। आज का मैच अफगास्तिान से ज्यादा भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए रोमांचक होगा क्योंकि आज का मैच भारतीय टीम का भाग्य बदल सकता है।