Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

फिल्म अंतिम की कमाई से सलमान को लगा बड़ा झटका

फिल्मी फीवर
फिल्म अंतिम की कमाई से सलमान को लगा बड़ा झटका
सलमान खान की फिल्म अंतिम द फाइनल ट्रुथ का बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा धमाल देखने को नहीं मिल पा रहा है। फिल्म को रिलीज हुये 5 दिन का समय हो गया है लेकिन फिल्म की कमाई का ग्राफ अभी भी धीमी रफ्तार से ही आगे बढ़ रहा है। सलमान की फिल्म के साथ इस तरह का होना सलमान के लिए चिंता का विषय है क्योंकि सलमान की फिल्में रिलीज के पहले ही दिन कमाई के नये रिकॉर्ड बना देती है।

सलमान खान और आयुष शर्मा की फिल्म अंतिम द फाइनल ट्रुथ बॉक्स ऑफिस पर 26 नवंबर को रिलीज हुई थी और पांच दिन में फिल्म ने मुश्किल से 20 करोड़ की कमाई करने में सफल हुई है। सलमान खान की यह फिल्म मराठी फिल्म मुलशी पटर्न का रीमेक है। रिलीज के पहले दिन यानी शुक्रवार को 5 करोड़ रुपये, शनिवार को 6 करोड़ रुपये, रविवार को 7.50 करोड़ रुपये, सोमवार को 3 करोड़ रुपये की कमाई करने में सफल हो पाई है। इस फिल्म का बजट 35 करोड़ के आसपास ही बताया जा रहा है।
इस फिल्म को लेकर सलमान ने बहुत ज्यादा प्रचार भी किया था लेकिन इसके बाद फिल्म दर्शकों को अपनी तरफ नहीं खींच पाई है। अगर सलमान की फिल्म की बात करें तो सबसे ज्यादा 100 करोड़ के क्लब में शामिल है और 100 करोड़ का आंकड़ा केवल रिलीज के एक दो दिन में ही कमा लेती है। इस फिल्म में सलमान पुलिस के रोल में नजर आ रहे हैं।