Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

एशिया कप का भारत-PAK विवाद खत्म, इन देशों में खेला जाएगा टूर्नामेंट!

खेल
एशिया कप का भारत-PAK विवाद खत्म, इन देशों में खेला जाएगा टूर्नामेंट!

एशिया कप 2023 के 16वे संस्करण का आयोजन सितम्बर माह में होगा और इसकी मेज़बानी को लेकर अभी तक तस्वीर साफ़ नहीं हो पा रही है क्योंकि भारत ने इसके आयोजन को लेकर आपत्ति जताई थी और इसके बाद से इसके आयोजन की बात श्रीलंका या पाकिस्तान में बताई जा रही है। इस टूर्नामेंट में 6 टीमें खेलेंगी।  एशिया कप 2023 की मेजबानी अभी तक तय नहीं हो पायी है भारत ने सुरक्षा कारणों की वजह से पाकिस्तान जाने से मन कर दिया है एशिया क्रिकेट परिषद (ACC) के अध्यक्ष जय शाह ने कहा कि भारतीय टीम वहां पर सुरक्षित नहीं है इसीलिए हमारे खिलाडी वहां नहीं जायेंगे।

जिसके चलते पाकिस्तान के क्रिकेट बोर्ड ने धमकी दी है कि क्रिकेट विश्व कप 2023 जिसकीमेजबानी भारत करेगा वो उसमें भाग नहीं लेंगे. पाकिस्तान का कहना है कि अगर भारत अपने खिलाडियों को पाकिस्तान नहीं भेजेगा तो हम भी विश्व कप के लिए भारत कि यात्रा नहीं करेंगे हम चाहतें हैं कि श्रीलंका या बांग्लादेश हमारे मैचों कि मेजबानी करें. ACC के अध्यक्ष जय शाह ने कहा कि भारत अपने एशिया कप के मैच तटस्थ स्थान पर खेलेगा और पाकिस्तान नहीं जाएगा.

Rajasthan Politics: पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे ने ज्वाइन की बीजेपी

अगर भारत पाकिस्तान के साथ फ़ाइनल में पहुचता है तो वह भी तटस्थ स्थान पर होगा. इस पर पीसीबी के तत्कालीन अध्यक्ष रमीज़ राजा का कहना है कि अगर पाकिस्तान को देश से बाहर ले जाया गया तो पाकिस्तान प्रतियोगिता से बहार हो जाएगा. अभी तक यह तय नहीं हो पाया है कि एशिया कप 2023 का मेज़बान कौन बनेगा श्रीलंका या पाकिस्तान एशियन क्रिकेट काउंसिल ने इस विवाद को ख़तम करते हुए कहा है कि 13 जून 2023 को वो अपना अंतिम निर्णय सुनायेगे जीसे दोनों देशों को स्वीकार करना होगा। यह विवाद आज खत्म हो सकता है और बीसीसीआई जल्द इस पर बड़ा फैसला लेगी।