एशियन क्रिकेट काउंसिल ने एशिया कप की तारीखों का ऐलान कर दिया है। एशिया कप को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच बहुत ज्यादा खिंचतान चल रही थी। लेकिन दोनों टीमों की बात को ध्यान में रखते हुए बीच का रास्ता निकाल दिया गया है। 6 टीमों के बीच 13 मैच होंगे और इसमें पाकिस्तान सिर्फ 4 मैचों की मेजबानी करेगा, जबकि बाकी 9 मुकाबले श्रीलंका में खेले जाएंगे।
एशिया कप का आगाज 31 अगस्त को होगा और फाइनल मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाएगा। लेकिन इन मैचों को लेकर अभी तक यह फैसला नहीं हुआ है की फाइनल मैच कहा खेला जाएगा। टूर्नामेंट के सभी मैच पाकिस्तान और श्रीलंका में खेले जाएंगे लेकिन किस मैच की मेजबानी पाकिस्तान के पास ही रहेगी इसको लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं है।
फाइनल संभवतः श्रीलंका में ही खेला जाएगा क्योंकि भारत का फाइलन में जाना तय है। 6 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में हैं तो दोनों के बीच जंग जरूर होगी। पाकिस्तान अपने घर में सिर्फ एक ही मैच खेल पाएगा और अन्य टीम मैच खेलेगी।
भारत,पाकिस्तान और नेपाल एक ग्रुप में होंगे तो दूसरे ग्रुप में श्रीलंका,अफगानिस्तान और बांग्लादेश होगी।
पाकिस्तान में संभावित 4 मैच
- पाकिस्तान बनाम नेपाल
- बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान
- अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका
- श्रीलंका बनाम बांग्लादेश
Sri Ganganagar News: पोते ने की बुजुर्ग की हत्या
पीसीबी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'एशिया कप पाकिस्तान लौटा है और ओपनिंग मैच पाकिस्तान में ही होंगे। इसके बाद के बाकी मुकाबले श्रीलंका में खेले जाएंगे। भारतीय टीम कोई भी अपना मैच पाकिस्तान में नहीं खेलेगी।
एशिया कप में हमेशा से भारतीय टीम का ही दबदबा रहा है। एशिया कप के 15 सीजन हुए हैं, जिसमें भारतीय टीम ने सबसे ज्यादा 7 बार यह खिताब अपने नाम किया है। वहीं पाकिस्तान दो ही बार खिताब अपने नाम कर पाया है।
