Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

उदयपुर में शादी के लिए इस्लाम कबूल करने की धमकी, बात नहीं मानने पर करेगा साक्षी जैसा हाल

उदयपुर संभाग
उदयपुर में शादी के लिए इस्लाम कबूल करने की धमकी, बात नहीं मानने पर करेगा साक्षी जैसा हाल

दिल्ली में साक्षी की हत्या करने के बाद पूरा देश गुस्से की आग में जल रहा है लेकिन ऐसे हैवान देश के कोने-कोने में है। हाल ही में एक ऐसा मामला राजस्थान के उदयपुर में देखने को मिला है जहां आरोपी ने साक्षी जैसा हाल करने की धमकी देकर एक युवती को शादी करने के लिए धर्म बदलने के लिए कहा है।

इस घटना में भी आरोपी एक मुस्लिम बताया जा रहा है जिसने एक हिंदू लड़की को फोन पर धमकी दी है। बदला हुआ नाम पायल है। पायल ने कहा की मेरे कॉलेज पार्किंग में आरोपी से मुलाकात हुई थी क्योंकि पार्किंग का ठेका उसी के पास था।  इस वजह से दोनों दोस्त बन गए और इसके बाद उसने शादी करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। इसके लिए उसने धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जब में मैंने धर्म परिवर्तन से इनकार कर दिया और दोस्ती तोड़ दी।

एक दिन उसने कॉल कर पायल को धमकी देेते हुए कहा दिल्ली की साक्षी जैसा हाल करेगा अगर उसकी बात नहीं मानी तो। इस धमकी के बाद पायल ने उसके पिता और भाई से बात करके इसके बारे में बताया तो दोनों ने कहा उसकी बात मान लो नहीं तो वह सच में मार देगा। इसके बाद आरोपियों की शिकायत की तो पुलिस ने एक्शन लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।

Rajasthan Politics : क्यों नहीं बुझ रही राजस्थान कांग्रेस की बगावती चिंगारी

जब आरोपियों को कोर्ट में लाया गया तो भीड़ ने उनकी जमकर पीटाई कर दी। इस खबर के बाद पूरे प्रदेश में जबरदस्त गुस्सा देखने को मिल रहा है और आरोपियों को सख्त सजा की मांग उठ रही है। अगर आरोपी जेल से छूट जाएंगे और पीड़िता पर हमला करते है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा यह भी सवाल खड़ा हो रहा है। पीड़िता ने कहा कि वह अब किसी से दोस्ती नहीं करेगी।