Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

रुद्राक्ष धारण करने से होगा बड़ा चमत्कार और बदल जाएगी किस्मत, जानें पूरी खबर

धर्म
रुद्राक्ष धारण करने से होगा बड़ा चमत्कार और बदल जाएगी किस्मत, जानें पूरी खबर

रुद्राक्ष का नाम ही ऐसा जिसको लेकर कई कहानियां आपको याद आनी शुरू हो जाएगी। इसको लेकर फिल्म भी बनाई गई है जिसमें रुद्राक्ष की ताकत के बारे में बताया गया है। रुद्राक्ष को बहुत ज्यादा पवित्र माना जाता है और इसको धारण करने से पहनने वाले इंसान को बहुत ज्यादा लाभ मिलता है। रुद्राक्ष दिखने में तो एक सामान्य मनका ही नजर आता है लेकिन इसके बाद भी सदियों से इसका बड़ा महत्व बताया जा रहा है। 

भगवान शिव के प्रिय भक्त ही इसको धारण करते है और उनकी कृपा पाने वाले भाग्यशाली लोग ही इसे धारण कर सकते हैं। रुद्राक्ष का सामान्य शब्द का अर्थ है "शिव की आंखें" और "उनके आंसू"। 
इसका निर्माण पेड़ एक प्राकृतिक रूप से सूखे मेवे के रूप में होता है। इसका प्रयोग सबसे ज्यादा ध्यान लगाने या प्रार्थना करते समय किया जाता है। इन मोतियों को धारण करने से या इनके जाप करने से ब्रह्मा, विष्णु और महेश की कृपा होती है।

अगर आप अपने जीवन को खुशहाल व सम्पन्न बनाना चाहते है तो आपको रुद्राक्ष को धारण करना होगा। गौरी शंकर एक खास किस्म का रुद्राक्ष होता है जिसकी सहायता से इंसान अपने जीवन के सभी कष्टों से छूटकारा पा सकता है। इसको धारण करने से आपके जीवन में धन की कमी तो नहीं होगी साथ आपको अपने दुश्मनों से छूटकारा मिल जाएगा। इसके धारण करने से इंसान का स्वभाव बहुत ही शांत हो जाता है और वह जीवन में बहुत ज्यादा सफलता प्राप्त करता है।

साधुओं और संन्यासियों के गले में आपको कई रुद्राक्ष की माला देखने को मिलती है। यहीं वजह है उनको इतना ज्ञान मिलता है और उनका स्वभाव शांत होता है। इसके धारण करने से आपका दिमाग शांत रहेगा और अच्छे विचार मन में आएंगे। आपको धारण करते हुए कुछ नियमों का भी ध्यान रखना होगा जिसके बारे में हम आपको अगली खबर में विस्तार से बताएंगे।