Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

आईपीएल के कारण भोला की कमाई में हुई भारी गिरावट, जानें पूरी खबर

फिल्मी फीवर
आईपीएल के कारण भोला की कमाई में हुई भारी गिरावट, जानें पूरी खबर

आईपीएल का आगज हो चुका है और सभी लोगों में इसका जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है। क्योंकि कोरोना काल के दौरान लोगों ने इसको बहुत ज्यादा मिस किया है लेकिन अब पूरी क्षमता के साथ दर्शकों को मैच देखने की अनुमति मिल चुकी है और इसी वजह से इसकी लोकप्रियता बढ़ती ही जा रही है। 

इसके कारण सिनेमाघरों में ज्यादा भीड़ नहीं देखने को मिल रही है और इसके चलते कई फिल्मों की कमाई का ग्राफ तेजी से कम हुआ है। ऐसा ही अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म भोला की कमाई पर पड़ा है। पहले दिन फिल्म ने 10 करोड़ का कलेक्शन किया तो दूसरे दिन सिर्फ 7 करोड़ ही कमा सकी। एक दिन में इतनी बड़ी गिरावट से फिल्म निर्माता को बड़ा झटका लगा है।

Mobile छोड़ने के लिए कहा, बच्ची ने छोड़ी दुनिया

ट्रे़ड एक्सपर्ट्स का मानना है कि आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी के कारण भोला की कमाई कम हुई है। लेकिन आने वाले दिनों इसका असर ज्यादा देखने को मिल सकता है क्योंकि एक दिन में 2 मैच होंगे तो फिल्म का दर्शक कम मिलेंगे।  100 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म की कमाई का ग्राफ नहीं बढ़ता है तो यह बहुत बड़ा झटका होगा।

अजय देवगन और तब्बू की जोड़ी ने अच्छा काम किया है। लेकिन दोनों ने पिछली बार दृश्यम 2 में साथ काम किया था और वह फिल्म लोगों को बहुत पसंद आई थी। इसी वजह से दोनों को फिर से एक साथ काम करने की इच्छा थी। 2023 की तीसरी बड़ी ओपनिंग तो की है लेकिन आने वाले दिनों में इसकी कमाई नहीं सुधरी तो फिल्म फ़्लॉप्‌ हो जाएगी।