Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

किरोड़ी का पैजामा उतारने वाले कांग्रेसी नेताओं का उतरेगा अब कच्छा, ईडी का एक्शन शुरू! 

आपणो राजस्थान
किरोड़ी का पैजामा उतारने वाले कांग्रेसी नेताओं का उतरेगा अब कच्छा, ईडी का एक्शन शुरू! 

राजस्थान में विधानसभा चुनावो के नजदीक आते ही चुनावी सरगर्मिया तेज हो गयी है वहीं चुनावों के नजदीक होने के कारण अब पार्टियों में भी आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है वहीं राजस्थान सचिवालय के डीओआईटी विभाग में करोड़ो रूपये की नकदी मिलने के बाद गहलोत सरकार एक बार फिर बैकफुट पर नजर आ रही है अब विपक्ष एक बार फिर सरकार पर हमलावर हो गया है 

आज इसी प्रकार ऐसे ही घोटाले के मामले में भाजपा के राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा ने सूबे के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उनके पुत्र वैभव गहलोत पर गंभीर आरोप लगाए है, किरोड़ी ने बताया कि सीएम गहलोत के पुत्र और पुत्रवधु के द्वारा बड़े स्तर पर घोटाला किया है जिसमे वैभव गहलोत और उनकी पत्नी हिमांशी गहलोत के द्वारा 5 सितारा होटलों में काले कारनामो से अर्जित बेनामी धनराशि को उनकी एक डमी कंपनी सन लाइट कार रेंटल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड में ट्रांसफर किये जा रहे है 

जिनकी अनुमानित लागत करीब 100 करोड़ रूपये बताई जा रही है जिसमे जोधपुर का एक एनआरआई डॉक्टर भी शामिल है जिसका मीणा ने नाम अभी तक उजागर नहीं किया है किरोड़ी ने बताया की कल वो इस मामले में ईडी के दफ्तर में जाकर सीएम गहलोत के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाएंगे।

मीणा लंबे समय से कांग्रेस के नेताओं के भ्रष्टाचार की पोल खोल रहे है। पिछले दिनों शहिदों की पत्नियों की मांगों को लेकर जो आंदोलन हुआ था उसमें मीणा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनके साथ पुलिसवालों ने अभ्रदता की और इसके बाद उनका पैजामा भी उतर गया था उसको लेकर कांग्रेसी नेताओं ने जमकर बयानबाजी करी थी। बाबा का पैजामा तो उतरा था लेकिन अब बाबा ने कांग्रेस के नेताओं का कच्छा उतारना शुरू कर दिया है। मीणा लगातार कांग्रेस के नेताओं की पोल खोल रहे है और ईडी का एक्शन शुरू हो गया है।

Rajasthan News: 5 साल में प्रदेश को कर दिया बर्बाद- Satish Poonia

राज्यसभा सांसद किरोडी लाल मीणा ने प्रेस वार्ता करके सीएम गहलोत तक पर गंभीर आरोप लगा दिए।
होटल को अवैध मानते हुए ध्वस्त करने को कहा, लेकिन होटलों में वैभव गहलोत और सीएम गहलोत का पैसा लगा है जिसके कारण ऐसा नहीं हुआ।सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि यदि ईडी ने उनके दस्तावेजों की जांच की तो मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत इंग्लैंड के डॉक्टर रतन कांत को जेल जाना पड़ेगा।