बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की फिल्म भोला को रिलीज हुए 1 सप्ताह से ज्यादा का समय बीत चुका है। लेकिन फिल्म की कमाई का ग्राफ दिनों—दिन गिरता ही जा रहा है जिसके कारण फिल्म अपना बजट भी नहीं निकालती दिख रही है। इस फिल्म को सबसे ज्यादा नुकसान दि साउथ सुपरस्टार नानी की फिल्म दसरा से हुआ है।
फटाफट अंदाज में Rajasthan, देखिये अब तक की सभी बड़ी खबरें
अजय की फिल्म 'भोला' को दसरा से कड़ी टक्कर मिल रही है क्योंकि दोनों फिल्में एक ही दिन रिलीज हुई हैं। दोनों फिल्मों को अच्छी कमाई की उम्मीद थी लेकिन दर्शकों ने भोला का नकार दिया और दसरा पर प्यार लूटा दिया। भोला ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ का आंकड़ा तो छू लिया लेकिन उसका बजट ही 100 करोड़ था।
