पहलवान आंदोलन को करीब 1 माह का समय बीत चुका है लेकिन अभी तक अपनी मांगो लेकर पहलवानों केन्द्र सरकार के साथ सहमति नही बन पाई है....एक तरफ पहलवान धरना खत्म होने के साथ ही आंदोलन जारी रखने का दावा कर रहे है वही दूसरी ओर देश के खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के न्योते पर रेसलर बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक मुलाक़ात करने भी पहुंचे.. मुलाक़ात से पहले पहलवानो ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा की – वे अपनी मांगो पर किसी भी कीमत पर पीछे नहीं हटेंगे ना ही समझौता करेंगे। सुत्रों की माने तो इस बैठक में इस बैठक में पहलवानों की ओर से 5 मांगे रखी गई है...जिनमे-
1. ब्रजभूषण सिंह की गिरफ्तारी हो
2. WFI की अध्यक्ष महिला हो
3. ब्रजभूषण सिंह या उनके परिवार में से कोई भी रेसलिंग का हिस्सा न हो
4. रेसलर्स पर दिल्ली में दंगा फैलाने की FIR रद्द हो
5. WFI के चुनाव निष्पक्ष तरीके कराएं जाऐ...
गौरतलब है की हाल ही में पहलवानों ने गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाक़ात की थी...इस मुलाकात के बाद रेसलर्स ने अपनी ड्यूटी जॉइन कर ली थी...जिसके चलते पूरे देश में ये चर्चा हुई की शायद पहलवानों ने आंदोलन समाप्ति की घोषणा कर दी है..लेकिन पहलवानों ने स्वयं मीडिया के सामने आकर इसे गलत बताया और आंदोलन जारी ऱखने की बात कही...वही दूसरी और लगातार राजनीतिक आंदोलन का केन्द्र बनता जा रहा आंदोलन को किसान नेता राकेश टिकैत के बयान के बाद खाप पंचायतों तक पहुंच गया है..
Sachin Pilot बनाएंगे नई Party ? | Rajasthan News | Rajasthan Politics
पहलवानों के समर्थन में एक तरफ पूरे देश में किसान आंदोलन से जुडे नेता लगातार प्रदर्शन कर रहे है वही हरियाणा , पंजाब, यूपी और राजस्थान की खाप पंचायतों को भी एक होने का संदेश दिया गया है...ऐसे में फिलहाल केन्द्र सरकार भी सकते मे है....जाहिर सी बात ...आने वाले समय में हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिहाज से ये खाप पंचायते बीजेपी के भारी पड सकती है...ऐसे में केन्द्र सरकार की कोशिश है की जल्द से जल्द इस मामले को सुलझाया जाए ताकि चुनावो में होने वाले नुकसान से बचा जा सके..
