Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

बुलडोजर के साथ फोटो लेने की सजा प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा!

रेसिपी
बुलडोजर के साथ फोटो लेने की सजा प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा!

इन दिनों भारत में बुलडोजर के बड़े चर्चे है, पिछले दिनों ब्रिटेन के प्रधानमंत्री जब भारत के दौरे पर आए तो वो गुजरात की एक ‘जेसीबी’ की फैक्‍ट्री का दौरा करने भी पहुंचे थे और इस दौरान उन्होने बुलडोजर की सवारी की थी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था, लेकिन अब उनका बुलडोजर की सवारी करना भारी पड़ता दिखाई दे रहा है.

दरअसल विपक्ष दल उनके इस दौरे को मुद्दा बना रहे हैं, और प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन से इस्तीफा मांग रहे हैं, लेकिन एक बुलडोजर के साथ वीडियो बनाने से इस्तीफे का क्या कनेक्शन है तो हम आपको बतां दे कि जेसीबी ब्रिटेन के जे.सी. बैमफोर्ड एक्सकेवेटर की पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी है, लेकिन विरोध की वजह यह नहीं है. दरअसल भारतीय मूल की नाडिया व्हिटोम सहित लेबर पार्टी के कई सांसदों ने जॉनसन के दौरे पर सवाल इसलिए उठाया है क्योंकि इस कंपनी के कुछ उपकरणों का यूज जहांगीरपुरी में अवैध निर्माण हटाने के दौरान हुआ था.

South Film Industry पर कंगना ने दिया ये जबरदस्त बयान!

जबकि सुप्रीम कोर्ट ने इस कार्ऱवाई को गलत बताया था, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटिश संसद के निचले सदन हाउस ऑफ कॉमंस में स्कॉटिश नेशनल पार्टी के सदस्य इयान ब्लैकफोर्ड के एक प्रश्न पर विपक्ष ने सवाल किया कि वह कहां हैं? सभी विपक्षी उस मंत्री को ढूंढ रहे थे, जो बोरिस के भारत दौरे के दौरान सदन में जवाब देने वाली थीं, लेकिन उनके जवाब न देने की वजह से विपक्षी दल के नेता नाराज हो गए और उन्होंने इस मामले में प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन से इस्तीफे की मांग की है। आपको बतां दे कि बोरिस जॉनसन अक्सर विवादों में आते रहते हैं. पिछले दिनों ही एक साल पहले कोरोना लॉकडाउन के नियमों को तोड़ते हुए पार्टी करने के मामले में उन पर जुर्माना भी लगा था. इसी मुद्दे को लेकर वह पिछले साल भी विवादों में थे.