अक्षय तृतीया से चारधाम यात्रा की यात्रा शुरू हो चुकी है और आज गंगोत्री-यमुनोत्री के पट खुल गए है। सभी तीर्थ यात्री बद्रीनाथ, केदारनाथ, यमूनोत्री और गंगोत्री के दर्शन करेंगे। इस बार 15 लाख से ज्यादा लोग यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं जो एक नया रिकॉर्ड है।
गंगोत्री धाम के कपाट 12:00 बजे खुल गए है और गंगोत्री मंदिर को फूलों से सजाया गया है। इसके बाद दोपहर 12:35 बजे यमुनोत्री के कपाट खुलेंगे। केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को और बद्रीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को खोल दिए जाएंगे।
उत्तराखंड सरकार ने निर्धारित संख्या में दर्शन करने की पांबदी को हटा दिया है। श्रद्धालुओं के भारी संख्या को देखते हुए ऑनलाइन और ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन किए जा रहे है। उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि पहली पूजा पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से करवाई गई है।
Jaipur Police की बड़ी कार्रवाई, इनामी बदमाश गिरफ्तार
इस भारी संख्या में यात्रियों को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए है। स्वास्थ्य जांच के लिए हेल्थ ATM की सुविधा भी शुरू की गई है। कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए गाइडलाइंस को सख्ती से लागू किया गया है।
