राजस्थान के चित्तौड़गढ़ की महारानी पद्मिनी से संबंधित ऐताहिसक तथ्यों को लेकर फिर से विवाद खड़ा हो गया है। इस विवाद को लेकर राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने हिंदुओं के स्वाभिमान पर हमला बताया है। शेखावत ने कहा कि महारानी पद्मिनी पूरे राजस्थान की शान है उनका बलिदान आज भी लोगों के लिए एक उदाहरण है।
राजस्थान में बच्चों को वैक्सीन देने की तैयारी शुरू,स्कूलों में लगेगा कैंप!
हाल ही में चितौड़गढ़ किले में 5 करोड़ रुपए की लागत से 3D लाइट एंड साउंड शो शुरू किया गया था और इसका लोकार्पण केंद्रीय मंत्री अर्जुनलाल मेघवाल और सीएम अशोक गहलोत ने वर्चुअल तरीके से किया था। लेकिन इसके लोकार्पण के बाद चित्तौड़गढ़ के सांसद चंद्रप्रकाश जोशी ने आपत्ति दर्ज कराते हुए इसे रुकवा दिया। 45 मिनट के इस शो के पूरे होने से पहले आपत्ति जाहिर करते हुए स्थानीय सांसद सीपी जोशी ने इसे विवादित बताते हुए बंद करवा दिया। इस शो में बताया गया कि महारानी पद्मिनी को अलाउद्दीन खिलजी द्वारा शीशे में देखने का जिक्र किया जाना बताया गया है।
गजेंद्र सिंह शेखावत ने गहलोत सरकार को दी धमकी, देखें Video
इस विवाद के बाद क्षत्रिय समाज के लोगों ने एक बैठक की है। केंद्रीय मंत्री शेखावत ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, 'पूज्य रानी पद्मावती का जौहर हमारे माथे पर मरुधरा की महानता का तिलक है। हम उन पर देवतुल्य माता की भाँति आस्था रखते हैं। उनकी पवित्रता से खिलवाड़ हमारी मातृभूमि की अवज्ञा है। इस अपमान का नतीजा भुगतने के लिए कांग्रेस तैयार रहे।
आगे शेखावत ने लिखा कि, मैं इस कांग्रेसी कृत्य की न केवल भर्त्सना करता हूं बल्कि राज्य सरकार को कड़ी चेतावनी भी देता हूं कि यह प्रकरण उसकी योजना अनुसार आग लगाकर तमाशा देखने की तर्ज पर रफा-दफा नहीं होने दिए जाएगा। 'कांग्रेस इस प्रकरण से बच निकलने का रास्ता भी सोच चुकी होगी क्योंकि लाइट एंड साउंड शो के बहाने उसने अपनी चाल चल दी है। उसे इस शो के आपत्तिजनक तथ्यों को लेकर राजपूत समाज में भी भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।
दीपिका व रणवीर सिंह की फिल्म पद्मावत को लेकर भी इस तरह का विवाद खड़ा हुआ था और इसके बाद फिल्म के नाम को पद्मावती से बदलकर पद्मावत किया गया था। मंत्री उदयलाल आंजना ने किसी प्रकार आपत्ति नहीं होने की बात कही है और कहा कि इस विवाद पर न्यायालय पहले ही निर्णय दे चुका है। उन्होंने कहा कि मैंने शो को देखा है और ऐसी कोई आपत्तिजनक बात उन्हें नहीं लगी है।
