आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने फैंस को बड़ी खुशखबरी देते हुए कहा कि वह जल्दी में माता—पिता बनने जा रहे हैं। इसी साल 14 अप्रैल 2022 को रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी हुई थी और लगभग 3 महीने के अंदर ही परिवार में खुशी की लहर दौड़ रही है।
घूमने वालों और झूमने वालों की होने वाली है मौज, Petrol 33 तो Beer 17 रुपए हो सकती है सस्ती!
दोनों को सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दी जा रही है। लेकिन इसी बीच एक कंडोम कंपनी ने कुछ इस तरह बधाई दी है कि ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होनी शुरू हो गई। ड्यूरेक्स इंडिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी मार्केटिंग रणनीति के रूप में एक मजेदार पोस्ट डाला, जिसमें लिखा है, 'महफिल में तेरी, हम तो क्लियरली नहीं थे। ड्यूरेक्स इंडिया ने कैप्शन दिया, "द जोमो इज रियल! बधाई हो आलिया और रणबीर।"
आलिया ने खुशखबरी देते हुए एक तस्वीर अपलोड की जिसमें वह सोनोग्राफी करवाती हुई नजर आ रही है। उन्होंने फोटो के कैप्शन के रूप में लिखा, "हमारा बच्चा...... जल्द ही आ रहा है।" सोनी राजदान ने कमेंट सेक्शन में लिखा, ''बधाई हो मां और पापा शेर। '' दोनों को करण जौहर, परिणीति चोपड़ा, रकुल प्रीत सिंह, प्रियंका चोपड़ा जोनास, टाइगर श्रॉफ और मौनी रॉय के साथ कई लोगों ने कपल को बधाई दी है।
