Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

कर्नाटक चुनावों में जहरीले सांप के बाद विष कन्या की हुई एंट्री, कांग्रेस की बड़ी मुश्किले

देश विदेश
कर्नाटक चुनावों में जहरीले सांप के बाद विष कन्या की हुई एंट्री, कांग्रेस की बड़ी मुश्किले

कर्नाटक चुनावों में नेताओं की बयानबाजी इस हद तक गिर गई है कि बड़े नेताओं से लेकर छोटे नेता आपत्तिजनक बयान देने में पीछे नहीं है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कर्नाटक चुनावों में पार्टी की मुश्किलें उस समय बढ़ा दी जब उन्होंने जोश ही जोश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कहा, 'पीएम मोदी जहरीले सांप की तरह हैं, आप सोच सकते हैं कि यह जहर है या नहीं, यदि आप इसे चाटते हैं, तो आप मारे जाएंगे' इस बयान के बाद तो कांग्रेस के नेताओं से सफाई देते हुए भी नहीं बनी रही है और इसका असर चुनावों की नतीजों पर देखने को मिलेगा। 


यह बयान अभी चर्चा में ही था कि इस बयान के विरोध में भाजपा विधायक बासनगौड़ा ने शुक्रवार को सोनिया गांधी को विषकन्या कहकर कांग्रेस को मौका दे दिया। विधायक सोनिया को चीन और पाकिस्तान का एजेंट तक बता दिया।  बासनगौड़ा ने कहा, खड़गे पीएम की तुलना कोबरा सांप से कर रहे हैं और कह रहे हैं कि वे जहर उगलेंगे, लेकिन जिस पार्टी में आप नाच रहे हैं, क्या सोनिया गांधी विषकन्या हैं?' 

खड़गे ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा, अगर मेरी बातों से किसी को ठेस पहुंची है, तो मैं दिल से खेद व्यक्त करता हूं। लेकिन इस बयान को लेकर बीजेपी चुनावों में कांग्रेस पर जमकर हमला बोल दिया है। लेकिन चुनावों में इस प्रकार की भाषा का इस्तेमाल करना राजनीति का गिरता हुआ स्तर है। कांग्रेस के लिए हमेशा ऐसे बयान बहुत ही नुकसानदायक साबित हुए है और इस वजह से उनको चुनावों में भारी नुकसान भी उठाना पड़ा है। 

Jhunjhunu: खनन माफियाओं के आगे सरकार बेबस

खड़गे के बयान को पीएम मोदी अपने चुनावी अंदाज में जवाब देंगे और इसका वह इतना फायदा उठाएंगे जिसके बारे में कांग्रेस ने कभी सोचा भी नहीं होगा। कर्नाटक से कांग्रेस को बड़ी उम्मीद लेकिन उनको इस बयान का कितना नुकसान उठाना पड़ेगा यह तो चुनावों के नतीजों के बाद पता चलेगा। बीजेपी नेताओं ने इलेक्शन कमीशन के पास खड़गे के बयान को लेकर शिकायत दर्ज करवाई है।